ईद के लिए सेंवईयों का बाज़ार तैयार।
<p>सैय्यद फरहान अहमद </p><p>गोरखपुर उत्तर प्रदेश।</p><p>ईद में चंद दिन बचे हुए हैं। सेंवईयों की दुकानें बाज़ार में गुलज़ार हैं। रोज़े में खजूर की जहां मांग हो रही है, वहीं मीठे के तौर पर सेवईयां भी इफ्तार व सहरी के वक्त रोजेदार इस्तेमाल कर रहे हैं। सेंवईयों का बाज़ार पूरी तरह से सज चुका है। जहां मोटी, बारीक, लच्छेदार के साथ कई वेरायटी की सेंवईयां मौजूद हैं, जो क़्वालिटी और अपने नाम के मुताबिक डिमांड में हैं। उर्दू बाजार स्थित ताज सेंवई सेंटर के मो. आरिफ ने बताया कि उनके यहां छड़, सादी, छत्ते वाली, किमामी, बनारसी, भुनी, लाल लच्छा, सफेद लच्छा, बनारसी लच्छा, सूतफेनी, रूमाली, दूध फेनी सेंवई बिक रही है। ईद-उल-फित्र व ईद-उल-अजहा में सेंवई की जमकर बिक्री होती है। मो. आरिफ की मानें तो इस वक्त सबसे ज्यादा डिमांड में बनारसी किमामी सेंवई है, जोकि हाथों-हाथ बिक जा रही है। तुर्कमानपुर के मनोव्वर अहमद ने बताया कि महानगर में फुटकर सेंवईयों की दुकान भी अपने शबाब पर है। बाज़ार में तरह-तरह की सेंवईयां मौजूद हैं, जो लोगों के आकषर्ण का केंद्र बनी हुई है। बाहर से भी व आस-पास के क्षेत्रों से भी लोग खरीदारी करने शहर आ रहे हैं। तोहफे के रूप में भी रिश्तेदारों व पास पड़ोस में भी सेंवईयां भेजी जा रही हैं। ग़रीब जरूरतमंदों में भी सेंवईयां दी जा रही हैं। ईद में सेंवई का अपना महत्व होता है। रमज़ान में पूरे एक माह सेंवईयों की बिक्री होती है। महानगर में विभिन्न क्षेत्रों में सेंवई की बिक्री हो रही है। उर्दू बाजार, नखास चौक, घंटाघर, जाफरा बाज़ार, गोरखनाथ, रुस्तमपुर आदि स्थानों पर सेंवई की ब्रिकी तेज है।</p>
Comments (0)
Published By
More in this category

बिहार ग्रामीण बैंक सह विजन इंडिया टेक सर्विस द्वारा प्रधानमंत्री जन सुरक्षा अभियान(APY,JJBY ,SBY)ऋण एवं बीसी को उनका काम के प्रति जिम्मेदारीऔर लेन- देन सम्बन्धित बातों पर विश्लेषण कार्यक्रम।

ऐतिहासिक बंदी के बीच गोरखपुर के दवा व्यापारियों ने प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन।

मांगों के समर्थन में 20 मई 2026 को दवा की सभी दुकान बंद रहेंगे।
Most Popular Posts

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.
👁 10 Views

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।
👁 9 Views

स्वर्ण पदक जीतकर रय्यान ने बढ़ाया भारत का गौरव।
👁 7 Views

صحافیوں نے درخت لگا کر معاشرے کو ماحولیاتی تحفظ کا پیغام دیا۔
👁 7 Views

यातायात पुलिस द्वारा वाहन जांचअभियान में 3308 वाहन चालकों से 51लाख जुर्माना वसूल।
👁 7 Views
