जेई की मनमानी व अनियमित विद्युत कटौती से उपभोक्ताओं में आक्रोश
<p>चौक बाजार, महराजगंज, उत्तर प्रदेश</p><p>क्षेत्र के अधिकांश गांवो में विद्युत कर्मचारियों की मनमानी सिर चढ़ कर बोल रही है ।जहां एक तरफ केंद्र सरकार गांवों में भी कम से कम इक्कीस घंटे विजली उपलब्ध कराने का दावा करती है वहीं दूसरी तरफकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता सहित विद्युत कर्मचारियों द्वारा विजली सप्लाई में अनियमित कटौती व कनेक्शन विच्छेदन को लेकर क्षेत्र के दर्जनों उपभोक्ताओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए जेई के विरुद्ध कार्रवाई की मांग किया है ।</p><p> चौक विद्युत उपकेंद्र से नगर पंचायत चौक बाजार, करौता, दरहटा, परसा राजा, कम्हरिया कला, धरमौली, बेलभरिया ,नाथनगर विजयपुर, बेलवकाजी, परास खांड आदि गांवों में अनियमित विद्युत कटौती पर लोगों ने आक्रोश जताया है साथ ही लोगों ने बताया कि जिसका बिल दस हजार से कम है जेई स्वयं जाकर विद्युत विच्छेदन धनउगाही के लालच में करा दे रहे हैं जो लोग उन्हें अलग से एक हजार नकद दे दे रहे हैं उनका जोड़वा दिया जा रहा है।इस क्रम में ,ऋषिकेश ,राम बदन,संजय सुनील ,अभय , इंद्रेश, सुदर्शन, नरसिंह कुमार,निसार आदि लोगों ने बेतहाशा विद्युत काटने व आपूर्ति बाधित करने पर आक्रोश व्यक्त किया है। जबकि अवर अभियंता गुलाब चंद राव ने बताया कि यह विभागीय आदेश है ।</p>
Comments (0)
Published By
More in this category

महराजगंज में DLRC व DCC की बैठक सम्पन्न, सरकारी योजनाओं के ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश

11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

किछौछा शरीफ़ में अकीदत व शानो-शौकत के साथ सम्पन्न हुआ मरकज़ी उर्स।
Most Popular Posts

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।
👁 12 Views

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.
👁 12 Views

व्यापारी रूपये के साथ कागज़ात लेकर चले किसी व्यापारी को अनुचित परेशान नहीं किया जाएगा - पुलिस आयुक्त
👁 9 Views

जिला यक्ष्मा केंद्र कार्यालय में पदस्थापित 9 कर्मियों की नियुक्ति का फर्जीवाड़ा हुआ उजागर,राशि होगी वसूल।
👁 9 Views

स्वर्ण पदक जीतकर रय्यान ने बढ़ाया भारत का गौरव।
👁 9 Views
