जयपुरिया क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण अंतिम चरण में दीपावली से पहले खुलेगा आवागमन

डीएम ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

हफीज़ अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश

जयपुरिया स्कूल के पास स्थित क्रॉसिंग नंबर–43 पर बन रहा रेल उपरिगामी सेतु अब अंतिम चरण में है। मंगलवार को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मौके पर पहुँचकर कार्यों का औचक निरीक्षण किया। राजकीय सेतु निगम के अधिकारियों ने उन्हें बताया कि 30 सितंबर तक एप्रोच मार्ग भी पूरा हो जाएगा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि दीपावली से पहले माननीय जनप्रतिनिधियों से पुल का लोकार्पण कराकर इसे जनता की सुविधा के लिए खोला जाए।

करीब 992 मीटर लंबे इस ओवरब्रिज से सर्किट हाउस से पनचक्की चौराहे तक की कनेक्टिविटी में बड़ा बदलाव आएगा। अभी तक रेलवे फाटक बंद होने पर यहाँ रोज़ जाम लगता था और स्कूली बसों, दफ्तर जाने वालों व एंबुलेंस तक को लंबा इंतज़ार करना पड़ता है। पुल शुरू होने के बाद प्रतिदिन करीब डेढ़ लाख लोगों को सीधी राहत मिलेगी और शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ी सुधार आएगा।

यह परियोजना कानपुर की ज़रूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी। जयपुरिया क्रॉसिंग पर सुबह–शाम की स्थिति सबसे अधिक गंभीर रहती थी। फाटक बंद होने पर जाजमऊ और फूलबाग से आने–जाने वाले वाहनों की लंबी कतारें लग जाती थीं। बच्चों का समय बर्बाद होता और नागरिकों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ती। अब ओवरब्रिज बनने से यह पूरा इलाका जाम की समस्या से मुक्त होगा।

पुल का मुख्य ढांचा रेलवे विभाग ने तैयार किया है और एप्रोच मार्ग का काम सेतु निगम कर रहा है। अधिकारियों के मुताबिक 98 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा हो चुका है और शेष तेजी से निपटाया जा रहा है।

Comments (0)
Published By
More in this category

महराजगंज में DLRC व DCC की बैठक सम्पन्न, सरकारी योजनाओं के ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश

11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

किछौछा शरीफ़ में अकीदत व शानो-शौकत के साथ सम्पन्न हुआ मरकज़ी उर्स।
Most Popular Posts

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.
👁 10 Views

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।
👁 9 Views

व्यापारी रूपये के साथ कागज़ात लेकर चले किसी व्यापारी को अनुचित परेशान नहीं किया जाएगा - पुलिस आयुक्त
👁 7 Views

स्वर्ण पदक जीतकर रय्यान ने बढ़ाया भारत का गौरव।
👁 7 Views

صحافیوں نے درخت لگا کر معاشرے کو ماحولیاتی تحفظ کا پیغام دیا۔
👁 7 Views