बेतिया पटना एक्सप्रेसवे का हुआ शिलान्यास, 10 हजार 21 करोड की लागत से बनेगी
<p>शहाबुद्दीन अहमद</p><p>बेतिया, बिहार</p><p>बेतिया पटना एक्सप्रेसवे के अंतिम चरण का शिलान्यास हो गया।इस अवसर पर बेतिया को 10 हजार 21 करोड रुपए की सौगात मिली। इस परियोजना के पूरा होने के बाद बेतिया से पटना की दूरी केवल 162 किलोमीटर रह जाएगी,जिसे लोग महज 2 घंटे में तय कर सकेंगे। संवाददाता को मिली जानकारी केअनुसार, एक्सप्रेसवे 4 लेन का होगा जिस पर लोग कानूनी रूप से 100 किलोमीटर प्रतिघंटा के रफ्तार से गाड़ी,कार चला सकेंगे,इससे पश्चिम चंपारण से पटना तक का सफर आसानऔर तेज हो जाएगा। इस एक्सप्रेसवे के साथ-साथ बेतिया शहर को 8 किलोमीटर लंबा नया फोर लेन बाईपास भी मिलेगा,इससे शहर की जाम की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी।दोनों परियोजनाओं को मिलाकर कुल 170 किलोमीटर की दूरी कोआधुनिक सड़क से जोड़ा जाएगा। यह संपर्क सड़क केवल यात्रियों के लिए सहूलियत नहीं है,बल्कि यह क्षेत्र का सामाजिक,आर्थिक विकास की नई राह खोलेगा। व्यापार,शिक्षा,स्वास्थ्य, रोजगार के अवसरों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी।</p>
Comments (0)
Published By
More in this category

महराजगंज में DLRC व DCC की बैठक सम्पन्न, सरकारी योजनाओं के ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश

11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

किछौछा शरीफ़ में अकीदत व शानो-शौकत के साथ सम्पन्न हुआ मरकज़ी उर्स।
Most Popular Posts

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.
👁 10 Views

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।
👁 9 Views

व्यापारी रूपये के साथ कागज़ात लेकर चले किसी व्यापारी को अनुचित परेशान नहीं किया जाएगा - पुलिस आयुक्त
👁 7 Views

स्वर्ण पदक जीतकर रय्यान ने बढ़ाया भारत का गौरव।
👁 7 Views

صحافیوں نے درخت لگا کر معاشرے کو ماحولیاتی تحفظ کا پیغام دیا۔
👁 7 Views
