डीआरएम के द्वारा बेतिया रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट बंद रहने पर हुआ गहन निरीक्षण।
<p>शहाबुद्दीन अहमद</p><p>बेतिया, बिहार।</p><p>बेतिया रेटवे स्टेशन पर समस्तीपुर के मंडल रेल प्रबंधक,ज्योति प्रकाश मिश्रा के द्वारा गहन निरीक्षण किया गया।इस दौरान लिफ्ट बंद रहने पर डीआरएम ने सख्त नाराजगी जताई।निरीक्षण के क्रम में सबसे पहले उन्होंने प्लेटफार्म संख्या दो का निरीक्षण किया,जिसमें प्लेटफार्म पर बिखरे बिजली की केबल को देखकर गुस्सा हो गए,सेक्शन इंजीनियर विद्युत को बुलाकर जबरदस्त डांट पिलाई,और तुरंत इसको हटाने काआदेश दिया।इसके बाद लिफ्ट बंद होने पर गहन पूछताछ की,साथ ही इसको अभिलंब चालू करने का आदेश दिया।डीआरएम ने स्टेशन पर बन रहे बुकिंग काउंटर को देखा,जल्द चालू करने काआदेश विभागीय पदाधिकारी को दिया।इन्होंने सर्कुलेटिंग एरिया का भी गहन निरीक्षण किया। इसके बाद स्टेशन पर बन रहे सभी निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।इस गहन निरीक्षण के क्रम में मंडलअभियंता, नंदलाल यादव सीनियर डीएसओ,धर्मेंद्र कुमार विद्युत विभाग के इंजीनियर,सुजीत कुमार,सिग्नल इंजीनियर के अधिकारी एवं स्टेशनअधीक्षक लालबाबू राउत,सहायक सभियंता ए के मिश्रा,आईओ डब्लू मनजय कुमार भी उपस्थित थे।डीआरएम के आगमन को लेकर पूरा स्टेशन परिसर की खूब साफ सफाई की गई,सफाईकर्मी पोछा लेकर कर रहे थे,स्टेशन परिसर चमक उठा था, व्यवस्थित ढंग से सजाए गए थे।डीआरएम ने संवादाता को</p><p>बताया कि निर्माण कार्य को देखकर संतुष्टि तो हुई,मगर जो स्टैंडर्ड को होना चाहिए था वह नहीं हो रहा था,इसके लिए सख्तआदेश दिए गए हैं, और यथाशीघ्र काम समाप्त करने को कहा गया।</p>
Comments (0)
Published By
More in this category

महराजगंज में DLRC व DCC की बैठक सम्पन्न, सरकारी योजनाओं के ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश

11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

किछौछा शरीफ़ में अकीदत व शानो-शौकत के साथ सम्पन्न हुआ मरकज़ी उर्स।
Most Popular Posts

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।
👁 12 Views

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.
👁 12 Views

व्यापारी रूपये के साथ कागज़ात लेकर चले किसी व्यापारी को अनुचित परेशान नहीं किया जाएगा - पुलिस आयुक्त
👁 9 Views

जिला यक्ष्मा केंद्र कार्यालय में पदस्थापित 9 कर्मियों की नियुक्ति का फर्जीवाड़ा हुआ उजागर,राशि होगी वसूल।
👁 9 Views

स्वर्ण पदक जीतकर रय्यान ने बढ़ाया भारत का गौरव।
👁 9 Views
