मतदान केंद्र एरकी के मतदाताओं ने किया वोट का बहिष्कार।
<p> कहा -पुल नहीं तो वोट नहीं </p><p> रिपोर्ट :विनोद विरोधी </p><p> गया, बिहार। </p><p>सूबे में संपन्न दूसरे चरण के मतदान में जिले के बाराचट्टी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या 164 एवं 165 के मतदाताओं ने 'पुल नहीं तो वोट नहीं 'नारे के साथ मतदान का बहिष्कार किया ग्रामीणों ने बताया कि मुहाने नदी में लिटियाही मोड़ इटवां एवं गजाधर-मेंहिया के सामने नदी में पुल नहीं होने के कारण वोट का बहिष्कार किया गया है जिले के मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत एरकी गांव में पड़ने वाले मतदान केंद्र संख्या 164 एवं 165 है, जहां कुल 2164 मतदाता हैं ।ग्रामीणों ने मतदान के पूर्व ही मतदान बहिष्कार का बैनर लगाकर विरोध जताया था और आज वे सभी मतदाता मतदान केंद्र पर मत देने से इनकार किया। स्थानीय निवासी उमाकांत ने बताया कि चुनाव के पूर्व निवर्तमान विधायिका ज्योति मांझी से इस आशय की शिकायत की गई थी, लेकिन उनके कानों पर जूं तक नहीं रह सकी। परिणामत: हम सबों ने मतदान का बहिष्कार किया है।</p>
Comments (0)
Published By
More in this category

PCC Secretary Imran Qureshi Attends Mega Job Fair and Blood Donation Camp on Rahul Gandhi's Birthday

बढ़ती बेरोजगारी की भयावह स्थिति का आईना हैं युवाओं की भीड़ - इमरान कुरैशी

भाजपा अपनी राजनीतिक जमीन खिसकती देख बेचैन है - सुशील पाण्डेय
Most Popular Posts

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.
👁 10 Views

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।
👁 9 Views

व्यापारी रूपये के साथ कागज़ात लेकर चले किसी व्यापारी को अनुचित परेशान नहीं किया जाएगा - पुलिस आयुक्त
👁 7 Views

स्वर्ण पदक जीतकर रय्यान ने बढ़ाया भारत का गौरव।
👁 7 Views

صحافیوں نے درخت لگا کر معاشرے کو ماحولیاتی تحفظ کا پیغام دیا۔
👁 7 Views
