7 दिसंबर को होगी साक्षरता परीक्षा,30 हजार से ज्यादा महिलाएं देगी परीक्षा।
<p>शहाबुद्दीन अहमद</p><p>बेतिया, बिहार।</p><p>जिले में महादलित,दलित, अल्पसंख्यक,अतिपिछड़ा वर्ग अक्षरआंचल योजना के तहत आयोजित होने वाली बुनियादी साक्षरता परीक्षा की तैयारी शिक्षा विभाग ने शुरू कर दी है। जिले के साक्षरता केंद्रों में नामांकित 15 से 45 वर्ष तक की नवसाक्षर महिलाएं शामिल होंगी। इस वर्ष बुनियादी साक्षरता परीक्षा में 31266 नवसाक्षर महिलाएं शामिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।गत वर्ष जिले में बुनियादी साक्षरता परीक्षाआयोजित नहीं हो सकी थी,इस वजह से इस वर्ष शैक्षणिक सत्र 2024 25,25 -26 में नामांकित सभी नवसाक्षर महिलाएं बुनियादी साक्षरता परीक्षा में शामिल होगी। परीक्षा का आयोजन जिले में 7 दिसंबर 2025 को होगी। बुनियादी साक्षरता परीक्षा के लिए सभी 18 प्रखंडों में संकुल संसाधन केंद्र,उप संसाधन केंद्र में 329 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं।परीक्षा सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक होगी,यह परीक्षा 150अंक की होगी।</p>
Comments (0)
Published By
More in this category

समर कैंप बच्चों का सर्वांगीण विकास की मजबूत नींव रखते हैं - ड. मंगलेश श्रीवास्तव

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 के तैयारी फ्री मे।

बेरोजगार अभ्यर्थियों के लिए एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 28 मई को।
Most Popular Posts

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.
👁 10 Views

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।
👁 9 Views

व्यापारी रूपये के साथ कागज़ात लेकर चले किसी व्यापारी को अनुचित परेशान नहीं किया जाएगा - पुलिस आयुक्त
👁 7 Views

स्वर्ण पदक जीतकर रय्यान ने बढ़ाया भारत का गौरव।
👁 7 Views

صحافیوں نے درخت لگا کر معاشرے کو ماحولیاتی تحفظ کا پیغام دیا۔
👁 7 Views
