आईजीआरएस निस्तारण में फरेंदा व नौतनवां तहसील को मिला प्रदेश में प्रथम स्थान महराजगंज जनपद को मिला तेरहवां स्थान

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

जन शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के क्षेत्र में जनपद महराजगंज को मिला तेरहवां स्थान। फरेंदा और नौतनवां तहसील ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में उप जिलाधिकारी फरेंदा शैलेन्द्र गौतम एवं उपजिलाधिकारी नौतनवां नवीन प्रसाद सहित समस्त राजस्व एवं तहसील टीम के सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप फरेंदा और नौतनवां तहसील द्वारा समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से आईजीआरएस शिकायतों का निस्तारण द्वारा प्रदेश स्तर पर यह उपलब्धि हासिल की गई है।

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार तहसील टीम द्वारा आईजीआरएस निस्तारण को शीर्ष प्राथमिकता पर रखते हुए सभी एसडीएम को तय एसओपी का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया था। निर्देश में राजस्व संबंधी शिकायतों का निस्तारण राजस्व और पुलिस की टीम द्वारा मौका मुआयना करने के उपरांत करने का था। साथ ही जांचकर्ता अधिकारी द्वारा शिकायतकर्ता से वार्ता के उपरांत ही जांच आख्या लगाने का निर्देश दिया गया था। एसओपी के अनुसार जांच आख्या का सत्यापन स्वयं उपजिलाधिकारी स्तर से भी रैंडम आधार पर किया जाता है। जिलाधिकारी का सभी को स्पष्ट निर्देश है कि किसी दशा में आईजीआरएस संबंधी मामलों में डिफाल्टर होने की स्थिति न उत्पन्न हो। दोनों उपजिलाधिकारियों ने बताया कि तहसील प्रशासन का पूरा प्रयास होता है कि शिकायत का निस्तारण जिलाधिकारी के निर्देशानुसार समयसीमा में और गुणवत्तापूर्ण तरीके से हो। साथ ही दूसरा पक्ष होने की स्थिति में उससे भी वार्ता कर उसे संतुष्ट करने का प्रयास किया जाता है।

जनपद में विगत 06 माह में डिफॉल्ट प्रकरणों का प्रतिशत मात्र .06 प्रतिशत रहा है। जबकि कुल 380 प्रकरणों में 77 प्रतिशत से अधिक प्रकरणों में संतोषजनक फीडबैक प्राप्त हुआ। जनपद में सी श्रेणी प्राप्त संदर्भ की संख्या शून्य रही है। जनपद को 140 में 131अंक प्राप्त हुए हैं, जिसका प्रतिशत 93.57 प्रतिशत है।

जिलाधिकारी ने इस उपलब्धि पर तहसील फरेंदा और नौतनवां की पूरी टीम को बधाई दी और कहा कि यह जनपद के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नवीनतम रैंकिंग में फरेंदा और नौतनवा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह इस बात को प्रकट करता है कि जनपद में लोक शिकायतों के निस्तारण में गुणात्मक सुधार हुआ है। इस उपलब्धि से अन्य तहसीलों को भी प्रेरणा मिलेगी। साथ ही जनपद के प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार जिला प्रशासन की लोक शिकायतों के निस्तारण को लेकर सजगता को प्रदर्शित करता है।

जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि जनपद सहित दोनों तहसीलों का प्रदर्शन सुशासन और पारदर्शिता की दिशा में जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। भविष्य में भी इसी भावना और तत्परता के साथ कार्य करते हुए जन शिकायतों का प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने जनपद के प्रदर्शन को लेकर भी प्रसन्नता व्यक्त की।

माह दिसंबर में तहसील फरेंदा में कुल 63 प्रकरणों में फीडबैक लिया गया, जिसमें शत प्रतिशत शिकायतकर्ता निस्तारण से संतुष्ट रहे। इसी प्रकार तहसील नौतनवा में भी शत–प्रतिशत लोगों ने निस्तारण को लेकर संतोष व्यक्त किया।

Comments (0)
Published By
More in this category

महराजगंज में DLRC व DCC की बैठक सम्पन्न, सरकारी योजनाओं के ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश

11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

किछौछा शरीफ़ में अकीदत व शानो-शौकत के साथ सम्पन्न हुआ मरकज़ी उर्स।
Most Popular Posts

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.
👁 10 Views

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।
👁 9 Views

व्यापारी रूपये के साथ कागज़ात लेकर चले किसी व्यापारी को अनुचित परेशान नहीं किया जाएगा - पुलिस आयुक्त
👁 7 Views

स्वर्ण पदक जीतकर रय्यान ने बढ़ाया भारत का गौरव।
👁 7 Views

صحافیوں نے درخت لگا کر معاشرے کو ماحولیاتی تحفظ کا پیغام دیا۔
👁 7 Views