दुकान का ताला तोड़कर साठ हजार नकदी सहित तीस हजार के किराने का सामान चोरी
<p>चौक बाजार,महराजगंज,उत्तर प्रदेश</p><p>सिंदुरिया थानाक्षेत्र के मोरवन गांव की एक महिला ने गांव के ही कुछ लोगों पर बुधवार की रात में उसके दुकान का ताला तोड़कर हजारों रुपया नकद सहित तीस हजार के सामान संग मंगलसूत्र की चोरी कर भाग जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग किया है । मोरवन निवासिनी मंजू देवी पत्नी राजेश यादव ने गुरुवार को सुबह बताया कि वह बुधवार की रात में अपने घर के अंदर सोई हुई थी।रात बारह बजे के बाद कुछ लोग गांव के ही आकर उसके दरबाजे पर स्थित उसकी किराने की दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने लगे जब उसे किसी के दरबाजे पर खड़े होने की आहट लगी तो उसने दरबाजा खोला और शोर मचाते हुए दुकान के तरफ गयी ।पीड़िता ने कहा कि एक आदमी को उसने जब पकड़ने का प्रयास किया तो वह उसके गले का मंगलसूत्र तोड़कर उसे ढकेलते हुए फरार हो गया ।पीड़िता का आरोप है कि साठ हजार नकद सहित तीस हजार रुपए का सामान उसके दुकान में रखा था जिसे चोर लेकर भाग गए हैं ।पीड़िता मंजू ने बताया कि रात में ही उसने घटना की जानकारी मिठौरा चौकी पर दिया लेकिन पुलिस उल्टे ही उसे धमका रही है ।इस संबंध में सीओ निचलौल शिव प्रताप सिंह ने बताया कि जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।</p>
Comments (0)
Published By
More in this category

महराजगंज में DLRC व DCC की बैठक सम्पन्न, सरकारी योजनाओं के ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश

11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

किछौछा शरीफ़ में अकीदत व शानो-शौकत के साथ सम्पन्न हुआ मरकज़ी उर्स।
Most Popular Posts

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.
👁 10 Views

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।
👁 9 Views

व्यापारी रूपये के साथ कागज़ात लेकर चले किसी व्यापारी को अनुचित परेशान नहीं किया जाएगा - पुलिस आयुक्त
👁 7 Views

स्वर्ण पदक जीतकर रय्यान ने बढ़ाया भारत का गौरव।
👁 7 Views

صحافیوں نے درخت لگا کر معاشرے کو ماحولیاتی تحفظ کا پیغام دیا۔
👁 7 Views
