ताज़ा खबर
• पत्रकारों ने पौधारोपण कर समाज को पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।• Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.• इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बिहार प्रदेश इकाई तत्काल प्रभाव से भंग, मिथिलेश कुमार बने कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष।• The Bihar State Unit of the Indian Journalist Association has been dissolved with immediate effect, Mithilesh Kumar appointed as Acting State President.• पटना में पत्रकारों पर हमले के विरोध में इंडियन जर्नलिस्ट मुजफ्फरपुर ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिला पदाधिकारी को सौंपा।• Indian Journalist Association of Muzaffarpur have submitted a memorandum against the attack on journalists in Patna addressing to the Governor and Chief Minister through the District Magistrate.• दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट मामले में आरोपी गिरफ्तार, श्यामदेउरवां पुलिस की कार्रवाई• महराजगंज में DLRC व DCC की बैठक सम्पन्न, सरकारी योजनाओं के ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश• महराजगंज में 4 कुख्यात अपराधियों पर गुण्डा एक्ट की कार्रवाई, 3 जिला बदर• 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

अप्रैल से विशेष अभियान, डीएम ने टास्क फोर्स गठन के दिए आदेश।

📅 19-03-2026 04:50 PM 👁 3 Readers 💬 0 Comments 🔁 0 Shares
अन्य समाचार

अस्पतालों की होगी जांच, अनियमितता पर सीज की चेतावनी।

धनंजय कुमार शर्मा

बलिया, उत्तर प्रदेश।

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान (अप्रैल 2026) की पहली जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01अप्रैल से 30 अप्रैल तक तथा दस्तक अभियान 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचालित किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि अभियान के सफल संचालन के लिए टास्क फोर्स का गठन किया जाए। साथ ही सभी निजी अस्पतालों की जांच कराई जाए कि उनका पंजीकरण वैध है या नहीं। किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर सख्त कार्रवाई करते हुए अस्पताल को सीज किया जाए। उन्होंने कहा कि अस्पतालों के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही हैं, जिन्हें गंभीरता से लिया जाए। सरकारी अस्पतालों से मरीजों को जानबूझकर रेफर न किया जाए और न ही बाहर की दवाएं लिखी जाएं। गरीब मरीजों को किसी भी प्रकार से परेशान न किया जाए, अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि अस्पतालों में 24 घंटे चिकित्सकीय स्टाफ उपलब्ध रहे। बैठक में दिव्यांग कल्याण विभाग, खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं उद्यान अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने उनसे स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि एमओआईसी, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं एएनएम के साथ बैठक कर संचारी रोगों की रोकथाम के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जाए। खंड शिक्षा अधिकारी और बीडीओ भी ब्लॉक स्तर पर बैठक कर जागरूकता फैलाएं।

जिलाधिकारी ने कहा कि 25 मार्च तक नगर पालिका स्तर पर सभासदों, सफाई नायकों, सफाई कर्मचारियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक सुनिश्चित की जाए और सभी संबंधितों को पत्र जारी किया जाए। सभी कार्यक्रमों को लिखित रूप में जारी करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के लिए ब्लॉक एवं जनपद स्तर पर माइक्रो प्लान तैयार कर सभी विभागों को उपलब्ध कराने और संबंधित कर्मियों को प्रशिक्षित करने पर जोर दिया। गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए बाजारों और प्रमुख चौराहों को चिन्हित कर शेल्टर व पानी की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए। बैठक में सीडीओ ओजस्वी राज, सीएमओ, अपर सीएमओ एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Give Reaction (0)

Share (0)

Comments (0)

Published By

Seraj Ahmad

📍 Gorakhpur

📰 24154 Posts👁 23895 Readers📊 1 Avg Readers

Reporter of News Home

More in this category

महराजगंज में DLRC व DCC की बैठक सम्पन्न, सरकारी योजनाओं के ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश

11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

किछौछा शरीफ़ में अकीदत व शानो-शौकत के साथ सम्पन्न हुआ मरकज़ी उर्स।

Most Popular Posts

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।

👁 12 Views

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.

👁 12 Views

व्यापारी रूपये के साथ कागज़ात लेकर चले किसी व्यापारी को अनुचित परेशान नहीं किया जाएगा - पुलिस आयुक्त

👁 9 Views

जिला यक्ष्मा केंद्र कार्यालय में पदस्थापित 9 कर्मियों की नियुक्ति का फर्जीवाड़ा हुआ उजागर,राशि होगी वसूल।

👁 9 Views

स्वर्ण पदक जीतकर रय्यान ने बढ़ाया भारत का गौरव।

👁 9 Views

WA