ताज़ा खबर
• पत्रकारों ने पौधारोपण कर समाज को पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।• Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.• इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बिहार प्रदेश इकाई तत्काल प्रभाव से भंग, मिथिलेश कुमार बने कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष।• The Bihar State Unit of the Indian Journalist Association has been dissolved with immediate effect, Mithilesh Kumar appointed as Acting State President.• पटना में पत्रकारों पर हमले के विरोध में इंडियन जर्नलिस्ट मुजफ्फरपुर ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिला पदाधिकारी को सौंपा।• Indian Journalist Association of Muzaffarpur have submitted a memorandum against the attack on journalists in Patna addressing to the Governor and Chief Minister through the District Magistrate.• दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट मामले में आरोपी गिरफ्तार, श्यामदेउरवां पुलिस की कार्रवाई• महराजगंज में DLRC व DCC की बैठक सम्पन्न, सरकारी योजनाओं के ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश• महराजगंज में 4 कुख्यात अपराधियों पर गुण्डा एक्ट की कार्रवाई, 3 जिला बदर• 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

दारुल कुरआन शिक्षण संस्था का शुभारंभ।

📅 30-03-2026 04:45 PM 👁 1 Readers 💬 0 Comments 🔁 0 Shares
धार्मिक

इस्लाम में शिक्षा का महत्व सर्वोपरि : उलमा किराम

सैय्यद फरहान अहमद

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

तुर्कमानपुर में दारुल कुरआन शिक्षण संस्था का शुभारंभ मुफ्ती-ए-शहर अख्तर हुसैन मन्नानी, शहर काजी मुफ्ती मुहम्मद अजहर शम्सी, कारी सरफुद्दीन मिस्बाही ने किया। उन्होंने कहा कि इंसानी जिंदगी में शिक्षा का सबसे अधिक महत्व है। शिक्षा के बगैर इंसान का विकास संभव नहीं है। समाज के भीतर शिक्षा की बेदारी लाई जाए। जब तक लोग शैक्षणिक दृष्टिकोण से जागरूक नहीं होंगे, तब तक सामाजिक कुरीतियों पर अंकुश नहीं लगाया जा सकता है।

दारुल कुरआन के वरिष्ठ शिक्षक हाफिज रहमत अली निजामी ने कहा कि इस्लाम इल्म का मजहब है लिहाजा बच्चों को शिक्षा जरूर दिलाएं। कुरआन एक ऐसी किताब है जो बताती है कि कैसे जिंदगी गुजारना है। हर बात का जिक्र इसमें है। दारुल कुरआन में बच्चे शिक्षा हासिल करने के साथ जिंदगी गुजारने का सलीका भी सीखेंगे। अनुभवी शिक्षकों के जरिए बच्चों को दीन व दुनिया की बुनियादी शिक्षा के साथ तीन वर्ष के अंदर मुकम्मल कुरआन-ए-पाक याद करवा दिया जाएगा। दारुल कुरआन में दस अप्रैल तक ही कुल तीस सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। शहर में जहां-जहां दारुल कुरआन की जरुरत होगी। वहां भी यह दारुल कुरआन कायम करके बच्चों तक शिक्षा पहुंचाई जाएगी।

दारुल कुरआन के वरिष्ठ शिक्षक कारी मुहम्मद अनस नक्शबंदी ने कहा कि इस्लाम शिक्षा का अलमबरदार है वो चाहता कि समाज में शिक्षा आम हो और जहालत खत्म हो। शिक्षा न होने की वजह से समाज में बुराई पैदा होती हैं। इल्म के प्रति गफलत कौमों को बर्बाद कर देती है।

चिश्तिया मस्जिद बक्शीपुर के इमाम मौलाना महमूद रजा कादरी ने कहा कि इस्लाम में शिक्षा का महत्व सर्वोपरि है। इस्लाम ने शिक्षा हासिल करने की बड़ी ताकीद की है, इसलिए हमें अपने बच्चों को बेहतर से बेहतर शिक्षा दिलानी चाहिए। शिक्षा हासिल किए बिना मुकम्मल इंसान नहीं बना जा सकता।

इस मौके पर जलालुद्दीन, मुहम्मद जैद, मुहम्मद अलीशान, मुहम्मद जावेद, मुहम्मद शम्स, इब्राहीम, मुदस्सिर, मुहम्मद जीशान, अब्दुस्समद, मुहम्मद शाद, मुहम्मद सफियान, मुजफ्फर हसनैन‌ रूमी, आदि मौजूद रहे।

Give Reaction (0)

Share (0)

Comments (0)

Published By

Seraj Ahmad

📍 Gorakhpur

📰 24154 Posts👁 4282 Readers📊 0.2 Avg Readers

Reporter of News Home

More in this category

Markazi Urs was held with devotion and grandeur in Kichauchha Sharif.

کشوچہ شریف میں مرکزی عرس عقیدت و احترام سے منعقد ہوا۔

किछौछा शरीफ़ में अकीदत व शानो-शौकत के साथ सम्पन्न हुआ मरकज़ी उर्स।

Most Popular Posts

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.

👁 10 Views

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।

👁 9 Views

व्यापारी रूपये के साथ कागज़ात लेकर चले किसी व्यापारी को अनुचित परेशान नहीं किया जाएगा - पुलिस आयुक्त

👁 7 Views

स्वर्ण पदक जीतकर रय्यान ने बढ़ाया भारत का गौरव।

👁 7 Views

صحافیوں نے درخت لگا کر معاشرے کو ماحولیاتی تحفظ کا پیغام دیا۔

👁 7 Views

WA