मध्य विद्यालय बहेराडीह में किया गया बाल संसद का गठन
<p>रिपोर्ट:विनोद विरोधी</p><p>गया, बिहार </p><p>जिले के डोभी प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय बहेराडीह में बाल संसद का गठन किया गया। नवगठित बाल संसद में प्रधानमंत्री समेत कुल 12 छात्र-छात्राओं को मिलाकर प्रस्तावित मंत्रीमंडल का गठन किया गया है। इनमें छात्र सीता कुमारी को प्रधानमंत्री, सोनू कुमार को उप प्रधानमंत्री, रानी कुमारी को शिक्षा मंत्री, पवन कुमार को उप शिक्षामंत्री, दिलखुश कुमारी को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री, प्रियरंजन कुमार को उप स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री, आशा कुमारी को जल एवं कृषि मंत्री, विक्की कुमार को उप जल एवं कृषि मंत्री, शिवानी कुमारी को विज्ञान मंत्री, प्रियांशु कुमारी को उप विज्ञान मंत्री, सानिया कुमारी को संस्कृति एवं कला मंत्री तथा अर्जुन कुमार को उप संस्कृति एवं कला मंत्री बनाया गया है। इस सिलसिले में शिक्षक राघेबुल हसनैन को नोडल शिक्षक के रूप में नाम प्रस्तावित किया गया है। इस अवसर पर मौजूद विद्यालय की प्रभारी शिक्षिका गुड्डी कुमारी ने बतायी कि बाल संसद के गठन के पीछे विद्यालय में बाल संसाधनों के काम में प्रगति लाना, छात्रों में लोकतंत्र, नेतृत्व क्षमता तथा जिम्मेदारी की भावनाओं को विकसित करना है ।साथ ही, बच्चों की समस्याओं को उठाने, विद्यालय प्रबंधन व इसकी गुणवत्ता में भागीदारी सुनिश्चित करने आदि कार्यों में छात्रों को एक लोकतांत्रिक मंच प्रदान करता है। इस मौके पर विद्यालय के अन्य शिक्षकों में नीरज कुमार, धीरू कुमार के अलावे विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।</p>
Comments (0)
Published By
More in this category

महराजगंज में DLRC व DCC की बैठक सम्पन्न, सरकारी योजनाओं के ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश

11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

किछौछा शरीफ़ में अकीदत व शानो-शौकत के साथ सम्पन्न हुआ मरकज़ी उर्स।
Most Popular Posts

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।
👁 12 Views

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.
👁 12 Views

व्यापारी रूपये के साथ कागज़ात लेकर चले किसी व्यापारी को अनुचित परेशान नहीं किया जाएगा - पुलिस आयुक्त
👁 9 Views

जिला यक्ष्मा केंद्र कार्यालय में पदस्थापित 9 कर्मियों की नियुक्ति का फर्जीवाड़ा हुआ उजागर,राशि होगी वसूल।
👁 9 Views

स्वर्ण पदक जीतकर रय्यान ने बढ़ाया भारत का गौरव।
👁 9 Views
