पत्रकार के साथ कथित मारपीट पर दुर्व्यवहार की घटना निंदनीय।
<p>रिपोर्ट :विनोद विरोधी </p><p>गया, बिहार।</p><p>जिले के गुरुआ में भाजपा नेता अमित दांगी द्वारा पत्रकार अमित यादव के साथ कथित रूप से की गई मारपीट और दुर्व्यवहार की घटना बेहद निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। यदि किसी खबर को लेकर आपत्ति थी, तो उसका विरोध संवैधानिक और लोकतांत्रिक तरीके से किया जाना चाहिए था। लेकिन जिस तरह से पत्रकार को दुकान से जबरन उठाकर बंधक बनाए जाने और मारपीट किए जाने की बात सामने आई है, वह कानून व्यवस्था और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। और भी चिंताजनक बात यह है कि अब पीड़ित पत्रकार के खिलाफ ही झूठा एससी/एसटी मामला दर्ज कराने के लिए थाने में आवेदन दिए जाने की चर्चा है। यह पूरी घटना अत्यंत गंभीर है और इसकी जितनी भी निंदा की जाए, वह कम है।पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं। उनके साथ किसी भी प्रकार की हिंसा, अभद्रता या दबाव की राजनीति स्वीकार नहीं की जा सकती। दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। संगठन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए लगातार अपनी निगरानी बनाए हुए है और हर हाल में न्याय दिलाने की दिशा में प्रयासरत है।</p>
Comments (0)
Published By
More in this category

The meeting of the Indian Journalist Association Vidarbha State Unit concluded.

انڈین جرنلسٹ ایسوسی ایشن کی بہار اسٹیٹ یونٹ کو فوری طور پر تحلیل کر دیا گیا ہے، متھیلیش کمار کو قائم مقام ریاستی صدر مقرر کیا گیا ہے۔

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बिहार प्रदेश इकाई तत्काल प्रभाव से भंग, मिथिलेश कुमार बने कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष।
Most Popular Posts

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।
👁 8 Views

स्वर्ण पदक जीतकर रय्यान ने बढ़ाया भारत का गौरव।
👁 7 Views

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.
👁 7 Views

फैशन और ग्लैमर से सजा फॉरएवर यूनिवर्स और इंडिया ग्रैन्ड फिनाले सीजन 5
👁 6 Views

बिहार स्टेट कराटे चैंपियन में जिला के नबीउल्लाह इमाम ने गोल्ड मेडल जीतकर बेतिया को किया गोर्बान्वित।
👁 6 Views
