नवविवाहित जुगनू कुमारी को दहेज में कार नहीं देने पर मारपीट का प्राथमिकी दर्ज।
<p>शहाबुद्दीन अहमद</p><p>बेतिया, बिहार।</p><p>नरकटियागंज नगर थाना क्षेत्र के मील कॉलोनी में,नव विवाहिता का दहेज में कार् नहीं देने पर सास,ससुर,देवर के द्वारा मारपीट कर घर से बाहर निकालने पर पीड़िता ने शिकारपुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।पीड़िता ने अपने प्राथमिकी में बताया है कि ससुर,जीतबहादुर सिंह सास,सावित्री देवी,देवर संदीप कुमार प्रतिदिन दहेज में कार नहीं देने पर मारपीट किया करते थे।पीड़िता के अनुसार,उसके ससुर,जीत बहादुर सिंह जब वह अकेले घर में थी,तो वह घर में घुस गए,बाल पड़कर बाहर निकाले,सभीआरोपियों ने मिलजुल कर उसके साथ मारपीट की,उन्हें लोहे के रॉड से भी मारा गया,जिससे वह घायल हो गई।पीड़िता ने संवाददाता को बताया कि किसी तरह से भागकरअपने कमरे में खुद को बंद कर लिया,जिससे उसकी जान बच गई,इसके बाद उसने अपने मायके वालों को फोन कर बुलाया।शिकारपुर थाना अध्यक्ष,मनोज कुमार सिंह ने संवाददाता को बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई मामले की जांच पड़ताल के बादआगे की कार्रवाई की जाएगी।पीड़िता नेअपने प्राथमिकी में यह बताया है कि उसके पति दुबई में रहते हैं,उनके ससुर,जीतबहादुर सिंह,न्यू स्वदेशी शुगर मिल में कार्यरत हैं,उन्हें मील द्वारा मिले क्वार्टर में ही वहअपने सास,ससुर,देवर के साथ रहती है।</p>
Comments (0)
Published By
More in this category

दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट मामले में आरोपी गिरफ्तार, श्यामदेउरवां पुलिस की कार्रवाई

महराजगंज में 4 कुख्यात अपराधियों पर गुण्डा एक्ट की कार्रवाई, 3 जिला बदर

फरेन्दा पुलिस ने वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश
Most Popular Posts

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.
👁 10 Views

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।
👁 9 Views

स्वर्ण पदक जीतकर रय्यान ने बढ़ाया भारत का गौरव।
👁 7 Views

यातायात पुलिस द्वारा वाहन जांचअभियान में 3308 वाहन चालकों से 51लाख जुर्माना वसूल।
👁 7 Views

व्यापारी रूपये के साथ कागज़ात लेकर चले किसी व्यापारी को अनुचित परेशान नहीं किया जाएगा - पुलिस आयुक्त
👁 6 Views
