दिगम्बर बाबा(डम्मर बाबा) की पवित्र परती पर "जियो और जीवन दो" के मूल मंत्र के साथ योग और प्राणायाम आयोजित।

धनंजय कुमार शर्मा

बेल्थरारोड,बलिया, उत्तर प्रदेश।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर "जियो और जीवन दो" के मूल मंत्र के साथ बेल्थरारोड से लगभग दो किलोमीटर दक्षिण दिगम्बर बाबा(डम्मर बाबा) की पवित्र परती पर आज रविवार को भारतीय योग संस्थान की संकल्पना, मैं सुखी रहूं,परिवार सुखी हो,पड़ोसी सुखी हों, बस्ती सुखी हो, प्रांत सुखी हो, देश सुखी हो, तथा विश्व सुखी हो, ऐसा जीवन जीने के उद्देश्य को कार्यान्वित करने के लिए आस पास के गांवों के साधकों के साथ,ध्यान, योग और प्राणायाम का अत्यंत सुखद और सफल आयोजन किया गया।

सर्वे भवन्तु सुखिन: सर्वे सन्तु निरामया:, सर्वे भद्राणि पश्यंतु मा कश्चित दुख भाग्भवेत।।

इसी कामना के साथ जय प्रकाश उपाध्याय सेवानिवृत्ति टीआईए (पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल) ने अपने पड़ोसी गांवों के पच्चासों साधकों के साथ मिलकर उपरोक्त कामना के साथ बड़े ही धूमधाम से विश्व योग दिवस मनाया। जिसमें आस पास के नागरिकों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर जेपी उपाध्याय ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।

उन्होंने आगे कहा कि योग केवल एक दिन का आयोजन नही,बल्कि स्वस्थ्य,संतुलित और सकारात्मक जीवन शैली का आधार है। उन्होंने लोगों से नियमित योग अपनाकर निरोग जीवन की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

इस अवसर पर यादें ग्रुप के अनिल कुमार सिंह, बृजभान सिंह,विवेक यादव एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Comments (0)
Published By
More in this category

पांच दिवसीय निःशुल्क योग शिविर 2026का आयोजन।

बच्चों ने दिखाई योग प्रतिभा।

कार्यकर्ता ही भाजपा की वास्तविक पूंजी, उनके परिश्रम से ही खिलता है कमल: सुशील अग्रहरी
Most Popular Posts

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.
👁 10 Views

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।
👁 9 Views

स्वर्ण पदक जीतकर रय्यान ने बढ़ाया भारत का गौरव।
👁 7 Views

यातायात पुलिस द्वारा वाहन जांचअभियान में 3308 वाहन चालकों से 51लाख जुर्माना वसूल।
👁 7 Views

जिला यक्ष्मा केंद्र कार्यालय में पदस्थापित 9 कर्मियों की नियुक्ति का फर्जीवाड़ा हुआ उजागर,राशि होगी वसूल।
👁 6 Views