ताज़ा खबर
• पत्रकारों ने पौधारोपण कर समाज को पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।• Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.• इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बिहार प्रदेश इकाई तत्काल प्रभाव से भंग, मिथिलेश कुमार बने कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष।• The Bihar State Unit of the Indian Journalist Association has been dissolved with immediate effect, Mithilesh Kumar appointed as Acting State President.• पटना में पत्रकारों पर हमले के विरोध में इंडियन जर्नलिस्ट मुजफ्फरपुर ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिला पदाधिकारी को सौंपा।• Indian Journalist Association of Muzaffarpur have submitted a memorandum against the attack on journalists in Patna addressing to the Governor and Chief Minister through the District Magistrate.• दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट मामले में आरोपी गिरफ्तार, श्यामदेउरवां पुलिस की कार्रवाई• महराजगंज में DLRC व DCC की बैठक सम्पन्न, सरकारी योजनाओं के ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश• महराजगंज में 4 कुख्यात अपराधियों पर गुण्डा एक्ट की कार्रवाई, 3 जिला बदर• 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

एक पेड़ मां के नाम केवल एक अभियान नहीं बल्कि हमारी संस्कृति, संवेदनाओं और पर्यावरणीय जिम्मेदारियों का प्रतीक - मोहम्मद अशफाक आरिफ

📅 22-06-2026 04:05 PM 👁 5 Readers 💬 0 Comments 🔁 0 Shares
कृषि

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा भव्य पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित।

भारत समाचार न्यूज एजेंसी

जबलपुर, मध्य प्रदेश।

पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और मातृ सम्मान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन, जबलपुर (मध्य प्रदेश) इकाई द्वारा प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी अभियान “एक पेड़ मां के नाम” के अंतर्गत खानकाह अमीरे मिल्लत, हनुमानताल गार्डन, मंडी मदार टेकरी कब्रिस्तान परिसर में व्यापक पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारों, समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद अशफ़ाक आरिफ़ ने कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” केवल एक अभियान नहीं बल्कि हमारी संस्कृति, संवेदनाओं और पर्यावरणीय जिम्मेदारियों का प्रतीक है। मां हमें जीवन देती है और वृक्ष भी हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन, शुद्ध वातावरण और प्राकृतिक संतुलन प्रदान करते हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल भी करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों के क्षरण को देखते हुए वृक्षारोपण की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन केवल पत्रकारों के हितों के लिए ही नहीं बल्कि सामाजिक सरोकारों और जनहित के मुद्दों पर भी लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे अपने जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ तथा अन्य विशेष अवसरों पर पौधारोपण को परंपरा बनाएं।

जिला अध्यक्ष चन्द्र मोहन विश्वकर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि “हर पौधा भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक अमूल्य उपहार है। वृक्ष न केवल पर्यावरण को संतुलित रखते हैं बल्कि मानव जीवन की गुणवत्ता को भी बेहतर बनाते हैं। यदि हम आज वृक्षों की रक्षा करेंगे तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ व स्वस्थ वातावरण प्रदान कर सकेंगे।”

उन्होंने कहा कि इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन जबलपुर इकाई समाजहित के विभिन्न कार्यक्रमों में निरंतर सहभागिता कर रही है और आगे भी पत्रकार एकता, पर्यावरण जागरूकता, सामाजिक सेवा तथा जनकल्याण के कार्यों को प्राथमिकता देती रहेगी। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लेने का आग्रह किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने पौधारोपण के साथ-साथ पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा ही नहीं करते बल्कि मानव जीवन, जैव विविधता और प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और सभी प्रतिभागियों ने यह संदेश दिया कि “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को जनआंदोलन बनाकर अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ना समय की आवश्यकता है। कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भारत निर्माण के लिए सामूहिक संकल्प के साथ सभी का आभार व्यक्त किया गया।

“मां के सम्मान में एक पौधा, पर्यावरण संरक्षण की ओर एक मजबूत कदम।”

इस अवसर पर इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद अशफ़ाक आरिफ़, वरिष्ठ पत्रकार एवं पठान समाज के सरदार हाजी मुईन ख़ान, मुस्लिम विकास परिषद के जिला अध्यक्ष डॉ. मुईन अंसारी, इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन जबलपुर के जिला अध्यक्ष चन्द्र मोहन विश्वकर्मा, फैजान कुरैशी, टीकाराम कोष्ठा, मेहताब आलम, मुख्तार अंसारी, इरफ़ान कुरैशी, बब्लू मंसूरी, साजिद खान, शाहिद कुरैशी, तारिक कुरैशी, अशरफ कुरैशी तथा मुजफ्फर कुरैशी सहित अनेक गणमान्य लोगों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Give Reaction (0)

Share (0)

Comments (0)

Published By

Seraj Ahmad

📍 Gorakhpur

📰 24154 Posts👁 1664 Readers📊 0.1 Avg Readers

Reporter of News Home

More in this category

पत्रकारों ने पौधारोपण कर समाज को पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.

صحافیوں نے درخت لگا کر معاشرے کو ماحولیاتی تحفظ کا پیغام دیا۔

Most Popular Posts

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।

👁 8 Views

स्वर्ण पदक जीतकर रय्यान ने बढ़ाया भारत का गौरव।

👁 7 Views

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.

👁 7 Views

फैशन और ग्लैमर से सजा फॉरएवर यूनिवर्स और इंडिया ग्रैन्ड फिनाले सीजन 5

👁 6 Views

बिहार स्टेट कराटे चैंपियन में जिला के नबीउल्लाह इमाम ने गोल्ड मेडल जीतकर बेतिया को किया गोर्बान्वित।

👁 6 Views

WA