Tranding

विश्व गौरैया दिवस पर,+2 उच्च विद्यालय बाराचट्टी में किया गया वृक्षारोपण

गौरैया नहीं बचा तो प्रकृति के लिए बड़ा खतरा: अखिलेश

रिपोर्ट:विनोद विरोधी

गया। जिले के बाराचट्टी स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय में विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर वन ,पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने विद्यालय के प्रांगण में उपस्थित शिक्षकों व छात्रों के साथ मिलकर वृक्षारोपण का कार्य किया गया। इस अवसर पर वन विभाग बाराचट्टी के पदाधिकारी अरविंद सिंह व मुख्य वनपाल विवेक सागर, अभिषेक कुमार, वनरक्षी श्याम बाबू, ज्योति कुमारी ,देव कुमार के द्वारा विद्यार्थियों के बीच फलदार पौधों का वितरण किया गया तथा विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। इस मौके पर मौजूद विद्यालय के वरीय शिक्षकों में अखिलेश कुमार वर्मा, शकुंतला कुमारी ,शोभा कुमारी, राम सुमेर प्रजापति ,इको क्लब के प्रभारी रामायण विश्वकर्मा, रविकांत कुमार, अमरजीत कुमार, राहुल सिंह,श्रवण कुमार समेत अन्य शिक्षक गण मौजूद थे।विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर शिक्षक अखिलेश कुमार ने बताया कि प्रकृति की सुंदरता को संरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी है। अगर गौरैया नहीं बची, तो यह हमारे पारिस्थितिक संतुलन के लिए बड़ा खतरा होगा। इस दौरान छात्रों के बीच 'गौरैया बचाओ, पर्यावरण बचाओ' का संदेश भी दी गई।

India khabar
11

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026