शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
पड़ोसी देश नेपाल के नवल परासी के पुलिसटोली के द्वारा देवचुरी नगरपालिका के वार्ड नंबर 16 राजहर में, भारतीय सीमा क्षेत्र से तस्करी कर लाई जा रही करीब 18 लख रुपए की तस्करी का अवैध सम्मान सहित एक ट्रक को जप्त कर दिया गया है।जिला पुलिस कार्यालय के सूचनाअधिकारी,अनिल पंडित ने संवाददाता को बताया कि राजहर में पुलिस के द्वारा सवारी चेक जांच किया जा रहा था,इसी दौरान बैंडघाट से नारायणगढ़ की ओर जा रही एक ट्रक को रोककर चेक जांच करने के दौरान ट्रक में से 700 पीस एयरबैंड,1680 पीस मोबाइल ग्लास,205 पीस स्मार्ट वॉच,68 पीस टू वे रेडियो,66 जोड़ी नाइक का जूता,374 जोड़ी चप्पल, 730 वाटरप्रूफ मोबाइल का पाउच बरामद किया गया। बरामद सामान का किसी भी तरह का बिल,बीजक ट्रक ड्राइवर भक्तपुर निवासी,30 वर्षीय राजेंद्र मचा मासी के द्वारा नहीं दिखाया गया, इसलिए सामान सहित ट्रक को जप्त कर लिया गया।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026