ब्रेकिंग न्यूज़
logo

अनियंत्रित बाइक डायवर्जन से टकराई तीन घायल।

Karunakar TripathiApr 16, 20210 views

कोल्हुई, महराजगंज, उत्तर प्रदेश।

महराजगंज जिले के उपनगर कोल्हूई थाना क्षेत्र के परसौना प्रिया ऑटो मोबाइल्स के ठीक सामने नहर विभाग के द्वारा बनाये गये डायवर्जन से एक बाइक पर सवार तीन लोग जो नशे में धुत थे,बाइक अनियंत्रित होकर डायवर्जन से टकरा गई। टक्कर इतना जोरदार था कि तीनों लोग  रोड पर गिर गये, जिससे तीनो लोगो को काफी चोट आ गई है। मौके पर  पहुँची डायल 112 आरक्षी जयप्रकाश यादव, चालक हरिशंकर पाण्डेय मौके पर पहुंच कर घायलों को लक्ष्मीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर इलाज के लिए भेज दिये। जैसा कि बताया जा रहा है की घायल ब्रिजेश पुत्र फूलचंद, विशाल पुत्र शम्भु, जितेंद्र पुत्र शम्भु जो कि तीनों चाचा भतीजा बताया जा रहा हैं।


       

Comments

  1. No Comments posted yet!