सुरेन्द्र कुमार
कैम्पियरगंज,गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
क्षेत्र के ग्राम पंचायत धरमपुर के जमुअरिया गाव के साधारण किसान परिवार के बेटे उमा महेश्वर सिंह का चयन अन्तर्राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान (ईरी) के वाराणसी स्थित दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय केन्द्र में कृषि वैज्ञानिक के पद पर हुआ है।
अन्तर्राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान (ईरी) का मुख्यालय फिलीपींस स्थित मनीला में है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ईरी के केन्द्र का लोकार्पण सन 2018 में वाराणसी में किया था। मध्यमवर्गीय किसान रामजस सिंह के पुत्र उमा महेश्वर सिंह ने गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय से पीएचडी किया था और उसके बाद अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान हैदराबाद व वाराणसी स्थित केन्द्र पर विभिन्न राष्ट्रीय स्तर के पदों पर कार्य किया। और अब चावल के सुधार के लिए अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक के पद पर चयन हुआ है।
उनके चयन पर पूर्व प्रधान जितेन्द्र सिंह,वंश बहादुर सिंह,योगेन्द्र सिंह,प्रदीप मौर्य, निर्मल सिंह,राकेश गुप्ता, विजय शंकर सिंह,अरूण सिंह,चन्द्रभान मौर्य,भगवान दास मौर्य,उमाशंकर पाण्डेय, रामलाल मौर्य,विजयनाथ मौर्य,राजमन यादव,रामतौल चौधरी,रामप्रीत सहानी, परशुराम पाण्डेय,हरिश्चन्द्र चौधरी,राजाराम पाण्डेय, चन्दन पाण्डेय, सिंहासन सहानी,भोला यादव,हरीराम सिंह, चुम्मन सिंह,मोहन सिंह आदि ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है।




Comments