ब्रेकिंग न्यूज़
logo

गोरखपुर में बोरा कारोबारी से 2.67 लाख की लूट।

Seraj AhmadJan 18, 20230 views

 बैंक से रुपए निकालकर जा रहा था व्यापारी, दावा- बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिया।

अंशुल वर्मा 

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

बोरा व्यापारी से 2.67 लाख की लूट का मामला सामने आया है। घटना कोतवाली इलाके के तरंग क्रासिंग स्थित जेपी अस्पताल के पास की है। व्यापारी का दावा है कि वह पंजाब नेशनल बैंक पीपीगंज से रुपए निकालकर खलीलाबाद जा रहा था। इस बीच जेपी अस्पताल के पास बाइक सवार बदमाशों ने असलहा सटाकर लूट लिया।

वहीं, पीड़ित ने इस वारदात के बाद पुलिस को पहले सूचना नहीं दी, बल्कि लूट की सूचना पहले अपने परिवार वालों को दी। वहीं, सूचना पाते ही एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। शुरूआती पूछताछ में पीड़ित की बात संदेशजनक लगी। वह कई तरीके की बात कर रहा है। हालांकि, पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।

पीपीगंज से खलीलाबाद जा रहे थे दुर्गा लाल :

पीपीगंज के रहने वाले दुर्गा लाल यादव हल्दिया की एक कंपनी में बतौर ठेकेदार काम करते हैं। इस वक्त उनका काम संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद में चल रहा था। दुर्गा लाल यादव के मुताबिक बुधवार की दोपहर वे पीपीगंज के पंजाब नेशनल बैंक से 2.67 लाख रुपए निकाले और खलीलाबाद जाने के लिए गोरखपुर आटो से आ रहे थे।


       

Comments

  1. No Comments posted yet!