अंशुल वर्मा
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
बरगदवा पुलिस ने मंगलवार की सुबह इंडो नेपाल सीमा से बरगदवा गांव के हरदी टोला के समीप नेपाल भेजी जा रही 72 बोरी चावल के साथ 7 तस्करों को हिरासत में ले लिया। बरामद चावल के साथ एक पिकअप, एक बाइक व सात साइकिल को पुलिस ने सीज कर दिया।
उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह, ओमप्रकाश यादव व कांस्टेबल प्रतीक कुमार ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार की सुबह नेपाल सीमा से सटे बरगदवा गांव के सिवान से नेपाल भेजे जा रहे एक पिकअप में लदी 58 बोरी चावल व सात साइकिल पर लदी 14 बोरी चावल को पकड़ लिया।
बरामद चावल व हिरासत में लिए गए तस्कर कलीम, भोला, दिलीप, तबारक, कमलेश, राजेश, अमन निवासी बरगदवा को अग्रिम कार्रवाई के लिए ठूठीबारी कस्टम को सुपुर्द कर दिया। थानाध्यक्ष बरगदवा पुरुषोत्तम राव ने बताया कि तस्करी की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है।




Comments