Tranding

तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने बोलेरो और ई- रिक्शे में मारी टक्कर, 3 महिलाएं घायल। 

अंशुल वर्मा 

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

गोरखनाथ थाना क्षेत्र के गोरखनाथ ओवरब्रिज पर देर शाम एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने एक बोलरो कार और एक ई रिक्शे को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ई रिक्शे में बैठी 3 महिलाएं ई रिक्शे के पलटने से घायल हो गई और बोलरों कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची गोरखनाथ पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए भेजकर फॉर्च्यूनर को कब्जे में ले लिया। मिली जानकारी के मुताबिक चौरीचौरा इलाके की रहने वाली रीता, द्रौपदी और मुन्नी देवी 10 नंबर बोरिंग पर रहने वाले अपने रिश्तेदार के घर से ई रिक्शे से वापस लौट रही थी। गोरखनाथ ओवरब्रिज पर तरंग क्रासिंग की तरफ से आ रही फॉर्च्यूनर कार ने आगे चल रहे बुलेरो गाड़ी में टक्कर मारने के बाद ई रिक्शे में टक्कर मार दी जिससे ई रिक्शा पलट गया। घटना के बाद फॉर्च्यूनर कार का चालक गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया। गोरखनाथ पुलिस फॉर्च्यूनर कार को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही कर रही है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
83

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2025