Tranding

होली के अवसर पर बाराचट्टी के प्रमुख बाजारों में मटका फोड़ का आयोजन।

रिपोर्ट: विनोद विरोधी 

बाराचट्टी, गया, बिहार।

रंगों का त्योहार होली के अंतिम दिन जिले के बाराचट्टी ,मोहनपुर एवं डोभी के प्रमुख बाजारों में मटका फोड़ का आयोजन किया गया।जिसमें नौजवानों व बच्चों ने गीत संगीत की धुन पर खूब थिरके तथा एक दूसरे को रंग की फुहारों से सराबोर कर दिया। इलाके के प्रमुख बाजारों मसलन बाराचट्टी, सोभ, शर्मा, शिवगंज ,पतलुका ,बिंदा समेत अन्य गांवों कस्बों में धूम-धड़ाके के साथ मटका फोड़ का आयोजन हुआ। वही सोभ बाजार में मौजूद डॉ. रविंद्र कुमार सिंह के मौजूदगी में बच्चों ने मटका फोड़ का आयोजन किया। उन्होंने बताया कि रंगो के त्योहार होली के अवसर पर हम सभी आपसी भेदभाव भुलाकर एक-दूसरे को रंग अबीर लगाकर आपसी भाईचारा का परिचय देते हैं। इस मौके पर डॉ प्रतिमा कुमारी एवं मो.नेयाज भी मौजूद थे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
112

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026