Tranding

मुस्लिम समुदाय का पवित्र माह रमजान आज चांद दिखने के बाद होगा शुरू।

ब्यूरो चीफ़ शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

मुस्लिम समुदाय का पवित्र रमजान का महीनाआज चांद दिखने के बाद शुरु हो जाएगा,जो एक महीना तक लगातार चलता रहेगा। इस बात की जानकारी संवाददाता को देते हुए पुरानी मस्जिद के पेशइमाम,महबूब आलम नोमानी ने बताया कि जुम्मा के दिन से रमजान मुबारक का पहला रोजा शुरू हो रहा है, इसके साथ ही इबादत वाला महिना रमजान शुरू हो जाएगा। चांद देखने के साथ ही रमजान में पढ़ी जाने वाली विशेष नमाज तरावीह की नमाज शुरू हो जाएगी। रमजान की तैयारी को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोग इसकी खरीदारी शुरू कर दी है, उन्होंने आगे बताया कि इस महीने रमजान में अल्लाहताला के तरफ से रहमतों का बारिश होती है। मुस्लिम समुदाय के लोग इसमें उपयोग होने वाले सामानों की खरीदारी कर रहे हैं,इफ्तार व सेहरी में उपयोग होने वाले खाद्य पदार्थों में,खजूर,चना,चने की दाल,चना का बेसन,तेल,फल फ्रूट के साथ-साथ विभिन्न तरह के फलों की खरीदारी की जा रही है। वहीं सेहरी में उपयोग करने के लिए बाकरखानी,नानरोटी,दूध, मखाना की भी खरीदारी हो रही है। मुस्लिम समुदाय रमजान के तैयारी में व्यस्त है। उन्होंने आगे बचाया कि इस पवित्र महीने में हर तरह के बुरी बातों से बचने,लड़ाई झगड़ा,मारपीट,गाली गलौज,बुरी नजर से बचना चाहिए। यह महीना 1 महीने का होता है। इसमें रोटी रोजी की बढ़ोतरी हो जाती है,सभी मुस्लिम समुदाय के लोग निश्चित समय पर शाम के वक्त इफ्तार करते हैं,उसके बाद तरावीह की नमाज अदा करते हैं, फिर सुबह के समय निश्चित समय पर सेहरी का समय होता है, इसके बाद सुबह की नमाज पढ़ने की लिए सब लोग मस्जिद में जाते हैं। रोजे के नियत करते हैं, शाम इफ्तार निश्चित समय पर दुआ मांगते हुएअजान के बाद इफ्तार खोलते हैं।इस महीने में मुस्लिम समुदाय को जकात, सदका,फित्रा अदा करना पड़ता है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
59

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2025