सैय्यद फरहान अहमद
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
माह-ए-रमज़ान को लेकर तंजीम उलमा-ए-अहले सुन्नत ने रमज़ान हेल्पलाइन जारी कर दिया है। मुसलमानों की सहूलियत के लिए रमज़ान हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। हेल्पलाइन नंबर पर नमाज, रोजा, सदका, जकात, फित्रा, एतिकाफ सहित तमाम दीनी सवालों का जवाब मिलेगा। उलमा किराम दीनी सवालों का जवाब क़ुरआन-ए-पाक व हदीस-ए-पाक की रोशनी में देंगे।
मुफ़्ती-ए-शहर अख्तर हुसैन मन्नानी ने हेल्पलाइन नंबर के बारे में बताया कि माह-ए-रमज़ान में बहुत से ऐसे मौके आते है जब मुसलमान किसी दीनी मसले में फंस जाते है तो उलमा किराम के पास जाना पड़ता है। जिसमें समय और मेहनत लगती है। रमज़ान में मुसलमान रोजा रखकर इबादत में मसरूफ रहते हैं इसलिए मुसलमानों का समय और मेहनत बचाने के लिए तंजीम उलमा-ए-अहले सुन्नत ने रमज़ान हेल्पलाइन व्यवस्था शुरू की है। कॉल सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक, दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक, रात 10 बजे से रात 11:30 बजे तक ही करें। समय का ख्याल करते हुए ही कॉल करें।
रमज़ान हेल्पलाइन नंबर
1. मुफ़्ती-ए-शहर अख्तर हुसैन मन्नानी - 9956971232
2. मौलाना जहांगीर अहमद अज़ीज़ी - 8896678117
3. मुफ्ती मेराज अहमद क़ादरी - 7388095737
4. मौलाना मोहम्मद अहमद निज़ामी - 8563077292
5. मुफ्ती मुनव्वर रज़ा - 8249333347
6. नायब काजी मुफ्ती मो. अज़हर शम्सी - 9598348521
7. कारी अफजल बरकाती - 9616089661
8. कारी मोहम्मद अनस रज़वी - 7860799059
--------------------
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2025