Tranding

31मार्च को डीआरसीसी में जॉब कैम्प का होगा आयोजन।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया(पश्चिमी चंपारण)बिहार।

श्रम संसाधन विभाग जिला नियोजनालय के तत्वाधान में, दिनांक-31.03.2023 को स्थानीय डीआरसीसी के प्रांगण में जॉब कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इस दिन पूर्वाह्न 11.00 बजे से अपराह्न 04.00 बजे तक इच्छुक अभ्यर्थी जॉब कैम्प में नियोजक से जॉब के विषय में जानकारी प्राप्त कर अपना आवेदन/बायोडाटा जमा कर सकते हैं।जिला नियोजन पदाधिकारी,अंकित राज द्वारा बताया गया कि जिलाधिकारी, कुंदन कुमार के दिशा-निर्देश के आलोक में लगातार जिले में जॉब कैम्प का आयोजन कर बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार मुहैया कराने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बेतिया में आईआईएफएल समस्ता फाइनेंस लिमिटेड,राजराय सेक्युरेक्स प्राइवेट लिमिटेड तथा उर्वर धारा एग्रो प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा कस्टमर रिलेशनशिपऑफिसर, सिक्युरिटी गार्ड,सेल्स एक्जीक्यूटिव पद पर कार्य करने के इच्छुक कुल-200 अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा।उन्होंने बताया कि निजीनियोजक,पद, योग्यता, उम्र,मानदेय,रिक्ति, कार्यस्थल आदि की विस्तृत जानकारी का प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है,ताकि लक्ष्य के अनुरूप बेरोजगार युवक-युवतियों को नौकरी दिलायी जा सके।

Karunakar Ram Tripathi
113

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026