Tranding

मानवधिकार एवं सेवा ट्रस्ट द्वारा होली मिलन कार्यक्रम "वृद्धाश्रम" आवास पर मनाया गया।

सेराज अहमद कुरैशी

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

मानवधिकार एवं सेवा ट्रस्ट द्वारा ? होली मिलन कार्यक्रम "वृद्धाश्रम" आवास पे जाके मनाया गया। अपनी वाली होली , खुशियों वाली ? होली उन बुजुर्गों के साथ खुशियां बाटी जो हमारे समाज की नींव है । वृद्धा मां बाप, दादा दादी , नाना नानी का उत्सव मना कर ऐसा लगा कि मानो घर की होली जीवंत हो उठी हो। सभी ने उनलोगी के साथ गुलाल खेला, गुलाब की वर्षा की, उनसे होली के गाने सुने और आशीर्वाद के साथ उनके अनुभव सुने। इस अवसर पे हम सभी ने मिठाई, फल के साथ उपहार भेंट किया ताकि उनके चेहरे पे मुसकान बनी रहे। मानवधिकार के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रज़ी जी ने कहा कि हमारे बुजुर्ग को उपहार देना केवल नहीं है उनको एहसास दिलाया कि आप सभी समाज के अंग हैं इसपर बुर्जुगों ने भावुक होके अपना आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में शामिल होने वाले अधिकारी और सदस्य थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब रजी जी, पूर्व मेयर डा सत्या पांडे जी, संघ रक्षक श्री अज़ीज़ रिज़वी जी, फिरोज हक साहब, महानगर अध्यक्ष श्री अनिल जयसवाल जी, जिला उपाध्यक्ष श्री मुशर्रफ़ अली जी, महानगर उपाध्यक्ष श्री अतुल जी, बदरुल जी , राजू शर्मा जी, महानगर संगठन मंत्री श्री करार मिर्ज़ा, राकेश धर दुबे। लीगल एडवाइजर श्री मोहम्मद अहमद, मीडिया इंचार्ज श्री यूसुफ साहब, तनवीर आलम, रजी अहमद सिद्दिकी, रियाजउद्दीन खान, महिला मोर्चा से अध्यक्ष अर्शी खान, समीर इस्लाम , इसके इलावा पार्षद श्री विनोद पासवान, प्रधान मन्नान पासवान के साथ भरी संख्या में संगठन के लोग शिरकत किया। अंत में कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष जी ने सभी का शुक्रिया अदा किया और होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
1

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026