Tranding

उल्टी आने से रोज़ा नहीं टूटता- उलमा किराम

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश। 

तंजीम उलमा-ए-अहले सुन्नत द्वारा जारी रमज़ान हेल्पलाइन नंबरों पर सवाल-जवाब का सिलसिला जारी रहा। लोगों ने नमाज़, रोज़ा, जकात, फित्रा, एतिकाफ, शबे कद्र आदि के बारे में सवाल किए। उलमा किराम ने क़ुरआन ओ हदीस की रोशनी में जवाब दिया।  

1. सवाल : जिसको पेशाब की नली लगी हो, बार-बार पेशाब का कतरा आता हो तो क्या वह रोज़ा रख सकता है? (आरिफ, रसूलपुर)

जवाब : हां। बिल्कुल रख सकता है। उसके लिए जायज है। जिसको पेशाब की नली लगी हो वह मस्जिद में नमाज़ के लिए न जाए बल्कि हर नमाज़ के लिए ताजा वुजू करके घर ही में नमाज़ अदा करे, रोज़ा रखे, क़ुरआन शरीफ़ की तिलावत भी कर सकता है। (मुफ्ती मेराज अहमद )

2. सवाल : क्या रोजे की हालत में उल्टी आने से रोजा टूट जाता है? (ताबिश, गाजी रौज़ा)

जवाब : नहीं। रोजे की हालत में खुद ब खुद उल्टी आने से रोजा नहीं टूटता, अगर्चे मुंह भर हो या उससे भी ज्यादा। (कारी मो. अनस रज़वी)

3. सवाल : क्या तरावीह की रकअतों में क़ुरआन शरीफ़ की आख़िरी की दस सूरतें पढ़ना लाज़िम है? (फ़ैज़, बैंक रोड)

जवाब : नहीं। तरावीह की रकअतों में कोई भी सूरह पढ़ सकते हैं। (मुफ्ती अख्तर हुसैन)

4. सवाल : क्या नाफ (नाभि) में तेल डालने से रोजा टूट जाएगा? (नदीम, घोसकंपनी)

जवाब: नहीं। नाफ में तेल डालने से रोजा नहीं टूटता। (मुफ्ती मो. अजहर शम्सी)

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
40

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2025