Tranding

मदरसा गौसिया गर्ल्स जूनियर हाई स्कूल में अच्छे नम्बर लाने वाली बच्चियों को सम्मानित किया गया।

सेराज अहमद कुरैशी 

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश 

मानबेला स्थित मदरसा गौसिया गर्ल्स जूनियर हाई स्कूल में अच्छे नम्बर लाने वाली बच्चियों को सम्मानित किया गया इस मौके पर बच्चियों को पुरस्कार देकर बच्चियों व उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया l    

     इस मौके पर समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर सचिव आफताब अहमद ने कहा की बच्चियों का नंबर देख कर दिल बहुत खुश हुआ और बच्चियों को समझाया और उनकी इच्छाएं जानी बच्चियो ने एक स्वर में कहा कि हम आगे डॉक्टर, इंजीनियर, आईएएस, आईपीएस बनना चाहते हैं अपने लक्ष्य के प्रति लगे रहने का हौसला दिया आफताब अहमद ने कहा कि बेटियों आप आगे बढ़ो हम सब आपके साथ हैं l  

   इस मौक़े पर सपा नेता पुर्व पार्षद इम्तियाज़ अहमद ने कहा की आज की बच्चियां, कल अपने परिवार व देश का भविष्य होती होतीं हैं l बच्चियों के तालीम याफ्ता होने पर देश व समाज अपने आप तरक़्क़ी का रास्ता पकड़ लेगा l 

     इस मौके पर मदरसा के प्रबंधक जनाब हाफिज मोहम्मद हदीस साहब ने बच्चियों को सम्मानित किया और बच्चियों को खूब मेहनत से आगे बढ़ने की गुजारिश की l लड़कियों से सवाल किया और जवाब में लड़कियों ने कहा कि वे आगे डॉक्टर इंजीनियर आइ ए एस बनकर देश की सेवा करना चाहतीं हैं l लड़कियों का यह जवाब सुनकर बहुत खुशी हुई और हमारी बेटियों का यह हौसला देखकर दिल बाग बाग हो गया l 

    इस मौके पर गुलशन खातून, सबा खातून, गुलअफशा खातून, नाजिया खातून व उनके गार्जियन ने कहा कि हम अपने बच्चों को इसी तरह मेहनत से आगे की पढ़ाई जारी रखेंगे और जो हमारी बेटियों का हौसला डॉक्टर इंजीनियर बनने का है इनका सहयोग करेंगे l 

      इस मौके पर मौलाना नूरूल्लाह साहब, मास्टर इरशाद साहब, मास्टर तौसीफ, श्रीमती रोजी मैडम, कुमारी अशरा मैडम, कुमारी अफ़रीदा मैडम, कुमारी हकीकुननिशा मैडम, मोहम्मद असलम अब्दुल कुददुस, हाजी नवाजिश, मोहम्मद मुस्तफा, शमसुजजोहा, शब्बीर, मोमिना,हलीम, लतीफ अंसारी सज्जाद, शाहनवाज, वासिफ वगैरह मौजूद रहें l

Karunakar Ram Tripathi
136

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026