शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार
मंडलकारा बेतिया में परिजनों को बंदियों से मिलने के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था,साथ ही आर्थिक क्षति भी होती थी,इस कमी को दूर करने,इस पर नियंत्रण करने हेतु,जिला पदाधिकारी एवं जिलाअपर सत्र न्यायाधीश के द्वारा मंडल कारा बेतिया का विस्तृत समन्वयक निरीक्षण किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बेतिया द्वारा बंदियों से परिजनों के मुलाकात हेतु ईप्रिज्म सिस्टम में शटर 02.0. के हेल्प डेस्क का उद्घाटन एवं कारा के अंदर जिला पदाधिकारी, प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश द्वारा पौधारोपण भी किया गया। इसअवसर पर मुख्य न्यायाधीश दंडाधिकारी, सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकार न्यायालय,प्रधान दंडाधिकारी किशोर न्याय बोर्ड बेतिया,काराअधीक्षक संजय कुमार, प्रभारी उपाधीक्षक,प्रेमजीत कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,सिविल सर्जन,जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी भवन निर्माण विभाग,अनुमंडल पदाधिकारी लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग बेतिया के अलावा जिला के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।निरीक्षण के दौरान संबंधित विभाग के पदाधिकारी को दिशा निर्देश दिए गए,साथ ही जांच के दौरान कारा की व्यवस्था संतोषप्रद पाई गई।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026