ब्यूरो चीफ़ हफ़ीज अहमद खान
कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।
सामाजिक न्याय मंच के तत्वाधान में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह प्रतिमा, घंटाघर चौराहे पर शहर के सामाजिक, राजनैतिक व पहलवानों द्वारा एकत्रित होकर कैंडिल जलाकर भारत की महिला पहलवानों के साथ भा०ज०पा० सांसद बृज भूषण शरण सिंह द्वारा किये गये यौन शोषण के खिलाफ गिरफ्तार करके जेल भेजने की पुरजोर मांग करते हुये उपस्थित सभी लोगों ने देश की बेटियों को न्याय मिलने तक आन्दोलन जारी रखने का संकल्प लिया गया । कार्यक्रम मंच के अध्यक्ष राजेन्द्र जायसवाल व पूर्व पार्षद अशोक केसरवानी ने कहा कि जब महिला पहलवानों ने कामन वेल्थ व ओलंपिक में मंडल जीत कर आयी थी तो प्रधानमंत्री ने उनके साथ खूब फोटो शूट करायी थी और बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ का नारा दिया था । आज उन्हीं बेटियों के साथ जब यौन शोषण हुआ तो उन्हें न्याय नहीं दिया जाना घोर अन्याय है । जीते केसरवानी व सुरेश यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख ने घोषणा की है कि अगर आरोपी भा०ज०पा० सांसद को अगर एक सप्ताह में गिरफ्तार नहीं किया तो हम लोग सामूहिक रूप से अन्न त्याग करने की घोषणा करेंगे । उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि सरकार कमतर स्तर पर आन्दोलन का आंकलन कर रही है। उसे नहीं पता है कि तूफान आने वाला है ।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अंबर त्रिवेदी, सुरेश गुप्ता, प्रदीप यादव, राजेश शुक्ला, चौधरी रति राम, शाकिर अली उस्मानी, मो0 अहमद, अन्नू पहलवान, दिलीप पहलवान, के०के० यादव, राज कुमार यादव, संजय बाथम, विक्रम कुमार, सन्ने साहब, जीतू केसरवानी, बद्री गुप्ता, नन्द लाल जायसवाल राम पाल, श्रीराम यादव, अजीत यादव, दिनेश शुक्ला, अनूप यादव, इत्यादि लोग मौजूद रहे!
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026