शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया(पश्चिमी चंपारण)बिहार।
बिहार प्रदेश किसान सलाहकार संघ की जिला इकाई ने जिला कृषि कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया,इस दौरान अपने विभिन्न मांगों को लेकर किसान सरकार ने प्रदर्शन भी किया। कार्यक्रम का नेतृत्व,जिला किसान संघ के जिलाअध्यक्ष, पप्पू राम व बिहार प्रदेश के उपाध्यक्ष,चंद्र मोहन तिवारी ने किया इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए ज़िला अध्यक्ष पप्पू कुमार ने कहा कि किसान सलाहकारों को जनसेवक के पद पर पदस्थापित किया जाए, सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए,इसके साथ ही इन्हें नियमित वेतनमान किसान सलाहकारों को मिले,उन्होंने चेतावनी भरे शब्दों में कहा कि अगर सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं करती है तो जिला से लेकर सदन तक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष,चंद्रमोहन तिवारी के अलावा पप्पू राम,उमेश कुशवाहा,ओम प्रकाश पासवान, राजकुमार,मनोज कुमार,निर्भय पांडे,हामिद हुसैन,रमेश चौधरी के अलावा सैकड़ों किसान सलाहकार उपस्थित थे।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026