Tranding

नेहरू युवा केन्द्र दतिया द्वारा जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन सम्पन्न।

दतिया, मध्यप्रदेश।

नेहरू युवा केन्द्र संगठन (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के तत्वाधान में देशव्यापी युवा उत्सव कार्यक्रम के आयोजनों की श्रृंखला में नेहरू युवा केन्द्र, दतिया द्वारा रावतपुरा सरकार कॉलेज, दतिया में जिला स्तरीय मेगा युवा उत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंदजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्जवलन और सरस्वती वंदना के साथ किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ में मुख्य अतिथि दतिया कलेक्टर संजय कुमार रहे। अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के द्वारा की गई।

कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्रीमती संध्या राय सांसद दतिया-भिण्ड उपस्थित रहीं। 

जिला युवा उत्सव के शुभारंभ सत्र में मुख्य अतिथि जिलाधीश संजय कुमार ने युवाओं को संबोधित करते हुए आव्हान किया कि युवा नैतिक मूल्यों पर अग्रसर होकर राष्ट्रनिर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करें साथ ही साथ कौशल को भी समझें यह अति महत्वपूर्ण है। अध्यक्षता कर रहे पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने कार्यक्रम के लिए संगठन को बधाई देते हुए युवाओं को इस प्रकार के आयोजनों का हिस्सा बने रहने का आव्हान किया।

कार्यक्रम के समापन सत्र में मुख्य अतिथि दतिया भिंड सांसद श्रीमती संध्या राय ने युवाओं को संबोधित* करते हुए कहा

कि युवाओं की निरंतर भागीदारी ही इस बात का प्रमाण है कि युवा देश के विकास में अग्रसर है। नेहरू युवा केंद्र संगठन लगातार युवाओं को मंच देने का कार्य कर रहा है।

साथ ही राजनीति में भी युवाओं की सहभागिता हो ताकि नवाचार के साथ युवा शक्ति का लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने युवाओं से समाज मे व्याप्त कुरीतियों को रोकने हेतु संचालित प्रयासों में सहभागी बनने की अपील की।

नेहरू युवा केन्द्र दतिया के जिला युवा अधिकारी कपिल सैन ने बताया कि एक दिवसीय जिला स्तरीय मेगा युवा उत्सव कार्यक्रम में *पंच प्रण* थीम के अंर्तगत पांच विधाओं में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें युवाओं के लिये युवा कलाकार. चित्रकला प्रतियोगिता , युवा लेखक कविता प्रतियोगिता, जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता, मोबाइल फोटोग्राफी प्रतियोगिता, एवं सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें जिला दतिया के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के युवाओं ने बडी संख्या में प्रतिभागिता की।

जिला युवा उत्सव के समापन व पुरुष्कार वितरण कार्यक्रम मुख्य अतिथि सांसद दतिया ने सहभागिता करने वाले सभी युवाओं को बधाई देते हुए प्रतियोगी युवाओं को राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अपने हुनर और प्रतिभा को प्रदर्शित करने हेतु शुभकामनाएं दीं व पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र का वितरण किया।

कार्यक्रम मे मुख्य आयोजन समिति सदस्य मुनेन्द्र शेजवार जिला समन्वयक जन अभियान परिषद व अरविंद सिंह राणा जिला खेल अधिकारी, शांतनु अग्रवाल एमडी एसआरआई रहे। 

निर्णायक मण्डल में निलय गोस्वामी, मनोज द्विवेदी, वासुदेव सिंह जादौन, विनोद मिश्रा, रजनी अरजरिया, रवि ठाकुर, जगत शर्मा, प्रवेंद्र शर्मा, संघर्ष यादव, नीरज जैन, रश्मि कटारे, श्रीमती प्रजापति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सत्रवार मंच संचालन जिला सलाहकार समिति सदस्य रामजीशरण राय ने किया व आभार लेखाधिकारी गौरीशंकर शर्मा द्वारा किया गया। जिला युवा उत्सव में महिला एवं बाल विकास विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र, आयुष विभाग, मुख्यमंत्री इंटर्नशिप आदि विभागों ने अपने- अपने स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं की व्यापक जानकारी दी। इस अवसर पर युवा मंडलों के पदाधिकारी, मुख्यमंत्री इंटर्न, एनवाईव्ही व आयोजन समिति सदस्य उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जिला युवा अधिकारी कपिल सेन ने दी।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
114

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026