Tranding

दोन नहर में नहाने के दौरान डूबने से 2 छात्रों की हुई मौत।

शहाबुद्वीन अहमद

बेतिया(पश्चिमी चंपारण)बिहार।

दोन नहर में नहाने के दौरान 2 छात्रों की डूबने में एक दूसरे को बचाने के चक्कर में दोनों की मौत होने की सूचना प्राप्त हुई है। घटना के संबंध में संवाददाता को पता चला है कि 10-15 की संख्या में छात्र नहाने के लिए दोन नहर में गए थे,जहां नहाने के क्रम में 2 छात्र नहर में डूबने से मौत हो गई। मृत छात्र की पहचान,नंदलाल प्रसाद के 16 वर्षीय पुत्र,हरिओम प्रसाद,जो दसवीं वर्ग का छात्र था,दूसरा शंभू प्रसाद का15 वर्षीय पुत्र, अभिमन्यु कुमार के रूप में की गई है,जो नौवें वर्ग का छात्र था। इस घटना की सूचना पूरे ग्रामीण क्षेत्र में आग की तरह फैल गई, लोग दौड़ दौड़ कर दोन नहर के पास पहुंचकर शव को बाहर निकाला।इनरवा थाना प्रभारी, प्रकाश कुमार ने संवाददाता को बताया कि दोनों शवों कोअपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बेतिया सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया,मृतक के परिजनों के द्वारा आवेदन प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Karunakar Ram Tripathi
142

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026