Tranding

बिजली उपभोक्ताओं पर 50 यूनिट/माह से कम खपत पर विभाग का गाज गिरना हुआ तय।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया(पश्चिमी चंपारण)बिहार।

स्थानीय बिजली विभाग के एसडीओ,सुशील कुमार ने संवाददाता को बताया कि नगर के सैकड़ों उपभोक्ताओं की बिजली खपत 50 यूनिट प्रति महीना से कम हो रही है,ऐसे कम खपत वाली उपभोक्ता बिजली विभाग के रडार पर हैं,उन्होंने आगे बताया कि घर तीन मंजिला व कई ऐसी चलाने के बाद भी 50 यूनिट खपत से भी कम है,ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ विभाग में अपनी पैनी नजरें रखे हुई है, विभाग ऐसे उपभोक्ताओं पर सख्त कार्रवाई करने जा रही है। ऐसे उपभोक्ताओं के बिजली विभाग द्वारा ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जा रही है,ऐसे 2830 उपभोक्ताओं को चिन्हित किया गया है,बिजली विभाग के एसडीओ,सुशील कुमार ने बताया के दोषी पाए जाने वाले इस तरह के उपभोक्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कार्यवाही की जाएगी।

Karunakar Ram Tripathi
88

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026