Tranding

नई नवेली दुल्हन ने प्रेमी मौसेरे जीजा के साथ मिलकर पति की धारदार हथियार से कराई थी हत्या, 5 दिन बाद प्रेमी जीजा का संदिग्ध परिस्थिति में मिला शव।

रिपोर्ट :विनोद विरोधी

गया, बिहार।

बिहार के गया में शादी के दूसरे दिन बाद दूल्हे की हत्या मामले का पुलिस ने नई नवेली दुल्हन की गिरफ्तारी कर कांड का खुलासा किया गया है. नई नवेली दुल्हन ही अपने मौसेरे बहनोई उपेंद्र यादव के साथ मिलकर अपने दुल्हे पति की हत्या कराने की साजिश रची थी। दुल्हे पति की हत्या के एक सप्ताह बाद अज्ञात व्यक्ति का शव आमस थाना क्षेत्र से बरामद हुआ था। जिसकी पहचान दुल्हन की मौसेरे बहनोई उपेंद्र यादव के रूप में हुई। 

नई नवेली दुल्हन की मौसेरे बहनोई के साथ अवैध संबंध था। इसकी खुलासा एसएसपी आशीष भारती ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर की है। एसएसपी आशीष भारती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया कि गुरुआ थाना क्षेत्र के लकड़ाही गांव निवासी सुखदेव यादव के पुत्र अशोक कुमार की 29 मई की रात बरात गई थी जो 30 मई को वापस लौटी थी, उसके अगले दिन शाम में दोस्त का कॉल आने पर वह बाहर चला गया था, उसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। पति की पूरी जानकारी नई नवेली दुल्हन मौसेरे बहनोई को दे रही थी और उसकी धारदार हथियार से हत्या कर साक्ष्य को छुपाने के नहर किनारे शव को फेंक दिया गया था। जिसके बाद पुलिस को सूचना मिलते ही जांच पड़ताल में जुट गई और गुरुआ थाना में कांड संख्या 270/23 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ की गई. जिसके बाद सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शेरघाटी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया और सूचना के आधार पर छापामारी की कार्रवाई प्रारंभ की गई और कांड के अनुसंधान के क्रम में सूचना प्राप्त हुई की मृतक की पत्नी नई नवेली दुल्हन मसूरे बहनोई उपेंद्र यादव के साथ अवैध संबंध है। जिसके बाद आगे की अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा था

Karunakar Ram Tripathi
92

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026