शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया(पश्चिमी चंपारण)बिहार।
आम के बगीचा में आम देखने गई एक नाबालिग लड़की को गांव के ही तीन युवकों ने मिलकर पकड़ लिए उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित नाबालिग लड़की ने शिकारपुर थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस पीड़ित नाबालिग लड़की के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास तीन युवकों ने उस समय किया जब वह अपने आम के बगीचे में आम देखने गई थी,आम के बगीचे से किसी तरह भागकर अपनी जान बचा ली,मामले में नाबालिक के आवेदन पर गांव के 9 लोगों के विरुद्ध पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है,जिसमें मनकेश्वर राम,श्याम बाबू राम, प्रकाश राम समेत नौ लोगों को आरोपी बनाया गया है।
नाबालिग लड़की ने संवाददाता को बताया कि इस बगीचे में पहले से ही आरोपित मक्केश्वर राम, श्याम बाबू राम,और प्रकाश राम मौजूद थे, नाबालिक को बगीचे में अकेले देख तीनों युवकों ने उसको पकड़ लिया,उसके कपड़े फाड़ कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। नाबालिग ने किसी तरह शोर मचाया तो आसपास खेतों में काम करने वाले लोग हल्ला सुनकर उसकी तरफ आने लगे,लोगों को आता देख सभी आरोपी उसे छोड़कर वहां से भाग खड़े हुए। पीड़ित लड़की ने घर पहुंचकर सारी बातें अपने परिवार के लोगों को बताई, तब इसके पिता ने आरोपियों के घर जाकर शिकायत की,तब आरोपी ने उसके पिता के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर भगा दिया। पिता थाना जाने की तैयारी में थे,उसी दौरान सभी आरोपी लाठी-डंडे से लैस होकर पहुंचे,पिता को मारने पीटने लगे प्रशिक्षु डीएसपी सह थाना अध्यक्ष,नवनीत कुमार ने संवाददाता को बताया कि पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026