Tranding

बिजली की आंख मेचोली से उपभोक्ताओं का पसीना छूटना स्वभाविक।

शहाबुद्वीन अहमद

बेतिया(पश्चिमी चंपारण)बिहार।

इस प्रचंड गर्मी में विद्युत विभाग की लापरवाही से आम उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं,विभागीय पदाधिकारी का कहना है कि शहर के गिरिड में ऊपर से ही बिजली की कमआपूर्ति हो रही है, जिसका रोना रोकर बिजली विभाग के पदाधिकारीअपनी जिम्मेवारी छुड़ा ले रहे हैं,नगर के बिजली उपभोक्ता का पसीना तो छूट ही रहा है,साथ ही बिजली की लगातार अनाआपूर्ति पर रोना भी आ रहा है,कई बार तो बिना सूचना के ही 4-5 घंटा बिजली आपूर्ति बाधित कर दी जाती है, जिससेआम उपभोक्ताओं को खाना बनाने,स्नान करने,एवं अन्य घरेलू आवश्यक काम करने में काफी कठिनाई हो जाती हैं,अगर बिजली विभाग पूर्व में बिजली कटने की सूचना दे देता तो सभी आम नागरिक जो उपभोक्ता हैं, वहअपना इंतजाम पहले से कर लिया करते,मगर ऐसा नहीं होने से उपभोक्ताओं को कई प्रकार के परेशानियों का सामना करना पड़ता है। प्रत्येक दिन 5 से 6 घंटा बिजलीआपूर्ति बाधित रहती है, इसके साथ ही लो वोल्टेज की शिकायत भी बनी रहती है,हर आधे घंटे पर बिजली का ट्रिपिंग होता रहता है,जिससे घर में लगे विभिन्न प्रकार के आवश्यक बिजली उपकरण के खराब होने का अंदेशा बना रहता है। बिजली विभाग के द्वारा बनाया गया नियंत्रण कक्ष में लगाए गए दूरभाष काम नहीं करते हैं,और इस पर ड्यूटी पर लगाए गए बिजली कर्मी हमेशा ड्यूटी से नदारद रहते हैं,फोन भी नहीं उठाते हैं,और ना ही शिकायत ही लिख पाते हैं,इतना ही नहीं, प्रतिदिन किए गए शिकायत का निराकरण भी नहीं हो पाता है।इसके विरोध में कई बार सामाजिक कार्यकर्ताओं और बिजली उपभोक्ताओं के द्वारा उच्च पदाधिकारियों को शिकायत हमेशा की जाती है,मगर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ता है,इस पर कोई कार्रवाई भी नहीं हो पाती है, जिससे ड्यूटी पर तैनात कर्मियों का मनोबल बढ़ा हुआ रहता है।

Karunakar Ram Tripathi
95

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026