गया, बिहार।
देश को 82 नए सैन्य ऑफिसर्स मिले हैं, जिनमें 11 कैडेट्स विदेशी भी हैं। गया के ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (OTA) में 23वीं पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। जिसमें अलग-अलग विभाग के 82 कैडेट्स पास आउट हुए। इनमें 11 मित्र देशों के भी कैडेट्स शामिल हैं। इनमें भूटान के पांच, श्रीलंका के तीन, म्यांमार के 2, नेपाल के 1 कैडेट्स शामिल हैं। इस समारोह में शामिल होकर इन कैडेट्स के परिजन भी काफी उत्साहित नजर आ रहे थे
गया पासिंग आउट परेड से निकले अफसर:-
गया ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी में पासिंग आउट परेड के मौके पर कई खास आयोजन किए गए। जेंटलमैन कैडेट्स की ओर से पेश की गई परेड ने वहां मौजूद सैन्य और असैन्य वरिष्ठ का मन मोहन लिया। इस दौरान कैडेट्स ने इन्स्पेक्टिंग ऑफिसर को सैल्यूट दिया। सभी के अभिभावकों ने अपने बेटे के कंधे पर पीपिंग लगाकर आशीर्वाद दिया जिसके बाद सभी कैडेट्स ने एक साथ मिलकर खुशी का इजहार किया।
सेना को मिले 331 युवा सैन्य अधिकारी, मित्र देशों के 42 कैडेट भी आईएमए से पास आउट हुए
11 विदेशी कैडेट्स भी हुए पास आउट:परेड में चीफ गेस्ट के तौर पर सेना के दक्षिण कमान जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल अजय कुमार शामिल हुए। उन्होंने सभी कैडेट्स को बधाई दी और इस सेंटर के लिए विशेष क्षण बताया। जिसमें एक साल बुनियादी प्रशिक्षण पूरा करने वाले कैडेट्स आज के कमीशन को पूरा कर ऑफिसर बन गए।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026