पीडब्ल्यूडी में ब्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध प्रचलित सत्याग्रह आंदोलन का लगा सातवां शतक
सातवें शतक पर भ्रष्टाचारियों के सद्बुद्धि के लिए संगठन ने किया सद्बुद्धि महायज्ञ
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
पीडब्ल्यूडी मुख्य अभियंता कार्यालय पर चल रहे सत्याग्रह संकल्प के सातवें शतक पर आज दिनांक 12 जून 2023 दिन सोमवार को तीसरी आंख मानवाधिकार संगठन ने पीडब्ल्यूडी में ब्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध प्रचलित सत्याग्रह आंदोलन के सातवें शतक पर उत्तर प्रदेश में निरंकुश भ्रष्टाचार में संलिप्त भ्रष्ट लोकसेवकों के सद्बुद्धि हेतु संगठन ने सद्बुद्धि महायज्ञ किया।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि लोकतंत्र में सत्याग्रह संकल्प की उपेक्षा लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए काला अध्याय है और अहिंसात्मक सत्याग्रह संकल्प के पुरोधा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अहिंसात्मक आंदोलनों का घोर उल्लंघन व उपेक्षा है।
अब यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगा कि वर्तमान शासक अंग्रेजी दमनकारी नीति पर आमादा है।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पांडे "राजू" ने संगठन के 700 दिनों से प्रचलित सत्याग्रह संकल्प शासकीय एवं प्रशासकीय तंत्र की खामोशी लोकतांत्रिक व्यवस्था पर क्रूर हमला है जिसके परिणाम स्वरूप जनसामान्य की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में आस्था आहत हो रही है।
उपरोक्त के क्रम में संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री योगेंद्र कुमार मिश्र, महामंत्री जिला अधिवक्ता एसोसिएशन गोरखपुर ने कहा कि सरकार की भ्रष्टाचार पर वर्तमान नीति दोगली नीति के समान है एक तरफ जहां जीरो टॉलरेंस की बातें करती है वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री के गृह नगर में अरबों रुपयों के कारित भ्रष्टाचार के विरुद्ध संगठन के प्रचलित सत्याग्रह संकल्प के 7वें शतक तक की उपेक्षा उनके कथनी और करनी के हकीकत को बयां करती है।
कार्यक्रम में विशेष रुप से उपस्थित संगठन के संरक्षक डॉ. जेपी नायक, प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने तीव्र प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सत्तासीन शासकों को आगाह किया जा रहा है कि सत्याग्रह आंदोलन के विरुद्ध अंग्रेजी दमनकारी हुकूमतों के अंत से सिख लेनी चाहिए और सत्याग्रह संकल्प पर बैठे सत्याग्रहियों के सत्याग्रह संकल्प का सम्मान करते हुए उत्साहवर्धन करने की प्रवृत्ति अपनी कार्यशैली में शामिल करनी चाहिए अन्यथा वह दिन दूर नहीं है जब अंग्रेजी क्रूर शासकों के अंत की भांति वर्तमान सरकार को भी अंत का सामना करना पड़े।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए वरिष्ठ समाजसेवी लल्लन दुबे ने कहा कि सत्ता के नशे में डूबे सत्तासीनों को निरंकुश भ्रष्टाचार से उबरना होगा अन्यथा आने वाले दिनों में वर्तमान सरकार को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
सद्बुद्धि महायज्ञ कार्यक्रम में संगठन के कुशीनगर जिला अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता, संत कबीर नगर जिला अध्यक्ष साहेब राम साहनी, महराजगंज जिला अध्यक्ष जाकिर अली, डीएन सिंह,राम चंद्र दुबे, वीरेंद्र वर्मा, गिरजा शंकर चौधरी,शमशेर जमा खान, राकेश पांडे, वसि अहमद,चंद्र प्रकाश मणि,राजेश्वर पांडेय,मो.अफजल,मो.अहमद, अभिषेक,कुलदीप दुबे,एडवोकेट अशोक सिंह,एडवोकेट सबीना खातून, सोनी शुक्ला,एडवोकेट राजेश गुप्ता, संतोष गुप्ता, विपुल मिश्र, नदीम अजीज,अनस नदीम आदि मौजूद रहे।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026