Tranding

फर्जी दस्तावेज नवीसो पर कार्रवाई करने की उठी मांग:--संघ सचिव

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया(पश्चिमी चंपारण)बिहार।

बिहार दस्तावेज नवीस संघ पश्चिम चंपारण ने मुफस्सिल थाने में दर्ज प्राथमिकी अभियुक्त, आमोद तिवारी समेत फर्जी दस्तावेज नवीस पर कार्यवाही की मांग की है। संघ के सचिव,संजय कुमार ने समाहर्ता को दिए गए आवेदन में कहा है कि सरकार द्वारा भूमि निबंधन कार्यों को निष्पादित करने में क्रेता विक्रेता को सहयोग करने के लिए दस्तावेज नवीस को अनुविज्ञप्ति प्रदान की गई,जिसकेआधार पर सरकारी निर्देशानुसार,मुख्तार अनुशासन पूर्वक अपने आवंटित कार्य स्थल पर निबंधन से संबंधित दस्तावेज तैयार करते हैं, मुफस्सिल थाना में दर्ज प्राथमिकी में किसी तिवारी को मुख्तार बनाया गया है,जबकि आमोद तिवारी नाम का कोई भी व्यक्ति अनूज्ञाप्तिधारक दस्तावेज नवीस नहीं है,ऐसे में कतिपय फर्जी मुख्तार( दस्तावेज नवीस) के कारण अनुज्ञप्ति प्राप्त दस्तावेजनावीद की छवि धूमिल हो रही है। संघ ने जिलाधिकारी से मांग की है कि फर्जी मुख्तार पर कार्रवाई करने की जाए,इसी बीच संघ केअध्यक्ष,निर्भय कुमार श्रीवास्तव ने संवाददाता को बताया कि जिले के बगहा में शिशिक्छु समेत दस्तावेज नवीस की संख्या 20 है,वही 28 ही नरकटियागंज,बेतिया में अनुज्ञप्ति धारक दस्तावेज नवीस की संख्या 57 है,लेकिन इन दिनों निबंधन कार्यालय के आसपास कथित फर्जी दस्तावेज नवीस के कारण अनुज्ञप्तिधारी दस्तावेज नवीसो की भी छवि खराब की जा रही है।

ऐसी स्थिति को देखते हुए जिला पदाधिकारी अपने स्तर से इसकी उचित जांच करते हुए फर्जी दस्तावेज नवीस पर कार्यवाही करना चाहेंगे।

Karunakar Ram Tripathi
136

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026