Tranding

समेकित जांच चौकी डोभी से 588 बोतल विदेशी शराब जप्त, एक गिरफ्तार।

रिपोर्ट:विनोद Switch

गया, बिहार।

जिले के डोभी स्थित समेकित जांच चौकी सूर्यमंडल से उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने एक चारपहिया वाहन से 29 कार्टून में बंद 588 बोतल विदेशी शराब जप्त किया है। इस सिलसिले में एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है। इस आशय की पुष्टि करते हुए उत्पाद विभाग के मगध रेंज के सहायक उत्पाद आयुक्त ने बताया कि मंगलवार की देर शाम पड़ोसी राज्य झारखंड की ओर से आ रहे चारपहिया वाहन बोलेरो महिंद्रा पर लदे 29 कार्टून विदेशी शराब जप्त किया गया है। जप्त कार्टून में 588 बोतल शराब थी, जिसकी मात्रा 310.2 लीटर है। उन्होंने बताया कि इस मामले में अमन कुमार नामक एक कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है, जो इसी जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के बेलहरिया गांव का रहने वाला है। इस अभियान में शामिल उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक सोनू कुमार के अलावे होमगार्ड व सैप के जवान मौजूद रहे।

Karunakar Ram Tripathi
89

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026