Tranding

खुली बैठक सम्पन्न, सुषमा पाण्डेय बनी कोटेदारों।

रुद्रपुर, देवरिया, उत्तर प्रदेश ।

तहसील क्षेत्र के एकौना ग्रामसभा में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का चयन अंततः भारी सुरक्षा बल की तैनाती में प्रशासन द्वारा सम्पन्न कराया गया, जिसमें सुषमा पाण्डेय कोटेदार चयनित हुई, सर्वप्रथम लगभग छ: सौ से अधिक ग्रामीणों की उपस्थित में गांव के प्राथमिक विद्यालय पर प्रशासन की देखरेख में आवेदक की घोषणा की कार्यवाही, प्रत्याशियों के आवेदन की प्रक्रिया, नाम वापसी की प्रक्रिया के उपरान्त कोरम की कार्यवाही सम्पन्न की गई, जिसमें मुख्यतः दो प्रत्याशीओं सुषमा पाण्डेय एवँ सरोज देवी के नाम सामने आये, नाम वापसी की कार्यवाही के समय सरोज देवी ने अपना नामांकन लिखित रूप से वापस ले लिया।

प्रशासन द्वारा कोरम की कार्यवाही विधिवत सम्पन्न करने के उपरांत सुषमा पाण्डेय पत्नी सभाशंकर पाण्डेय को एकौना ग्राम सभा का कोटेदारों चयनित होने की घोषणा किया गया l

ज्ञात हो कि लगभग एक साल से अधिक समय से कोटा निरस्त चल रहा था जिससे ग्रामीणों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था, दो सप्ताह पहले तीन सौ से अधिक ग्रामीणों ने लगातर दो बार से कोटा चुनाव के दिन ही चुनाव स्थगन आदेश के विरोध में रुद्रपुर तहसील का घेराव कर तहसील प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया था, 

 उप-जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंप कर ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन को चेताया था कि अगर बिना किसी भेदभाव के जल्द से जल्द निष्पक्ष चुनाव नहीं हुआ तो ग्रामीण आंदोलन को बाध्य होंगे l

अंततः एकौना ग्राम सभा के सरकारी सस्ते गल्ले की चयन प्रक्रिया भारी सुरक्षा बल की मौजूदगी में प्रशासन के कुशल निर्देशन में शान्ति पूर्ण ढंग से सम्पन्न करा लिया । 

 ग्रामीणों में मुख्य रूप से विजय बहादुर पाण्डेय, देवेश पाण्डेय, घनश्याम पाण्डेय, कौशल पाण्डेय, रामलखन प्रसाद, मोतीचंद, इंतियाज, विनोद यादव, संजीव गुप्ता, संगीता भारती, सुनीता गौतम, बंसी प्रसाद, सुशीला पाण्डेय, सुशील पाण्डेय, अवंतिका देवी, गोविंद पाण्डेय, अमरनाथ, बाबूराम, संजय, सर्वदेव, सभाशंकर, विवेक पाण्डेय, रत्नेश पाण्डेय, शत्रुघ्न सहित लगभग छ: सौ से अधिक ग्रामीण मौजूद रहें l

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
170

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026