Tranding

युवाओं को मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के अंतर्गत किया जागरूक।

आत्मनिर्भर बन आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बनाने में भूमिका निभाएँ- मोहनी परिहार

डॉ. रामजी शरण राय

दतिया, मध्यप्रदेश। 

आत्मनिर्भर युवा आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से सुश्री आयुषी साहू के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र मोहनी परिहार के द्वारा भाण्डेर विकासखंड की ग्राम पंचायत बरका में दीवार लेखन कर ग्राम के युवाओं को मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के अंतर्गत आत्मनिर्भर युवा आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश की जानकारी दी गई। साथ ही यह योजना के फॉर्म 15 जून से 15 जुलाई 2023 तक भरे जाएंगे। 

सभी 18 से 29 साल के युवाओं को योजना के बारे में जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया गया। मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की जनकल्याणकारी योजना मुख्यमंत्री सीखो और कमाओ योजना की जानकारी दी गई।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
169

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026