Tranding

शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास ने एनआरआई सिटी में किया वृक्षारोपण।

नवग्रह, आरोग्य, हरिशंकरी और औषधीय वाटिकाएं लगाएगा न्यास: डॉ. बिंदु

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

नवाबगंज मैनावती मार्ग स्थित एन.आर.आई. सिटी में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के तत्वावधान में वृक्षारोपण करते हुए प्रांतीय बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, नई दिल्ली से पधारे पर्यावरण प्रकल्प के राष्ट्रीय संयोजक संजय स्वामी, बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता और भविष्य में सुचारु रूप से वृक्षारोपण किया जाना रहा।इस दौरान मुख्य अतिथि स्वामी द्वारा पांच वृक्ष लगाकर न्यास के कार्यकर्ताओं और उपस्थित लोगों को यह संकल्प दिलवाया गया कि इन वृक्षों को लगाकर ही इतिश्री ना कर दी जाए। उन्होंने कहा कि लगाए गए वृक्षों की सुरक्षा, पालन -पोषण और इनके सम्यक् विकास हेतु धूप पानी की समुचित व्यवस्था करना भी आप सबकी जिम्मेदारी है।

जिसको संकल्पित होकर बखूबी निभाया जाए। राष्ट्रीय स्तर पर पर्यावरण संरक्षण हेतु अपना योगदान दे रहे न्यास के पदाधिकारी श्री संजय स्वामी जी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कानपुर प्रांत न्यास के कार्यकर्ताओं ने 101 वृक्षों को लगाने व उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।बैठक के दौरान श्री स्वामी ने न्यास की नीतियों, उद्देश्यों व आगामी राष्ट्रीय स्तर कार्यक्रमों की विस्तार से चर्चा की और न्यास के आदर्श वाक्य को दोहराते हुए कहा कि "देश को बदलना है, तो शिक्षा को बदलो"। कहा कि न्यास भारतीय संस्कृति एवं प्राचीन भारतीय ज्ञान और परम्पराओं का आधुनिक युग में जागरूकता लाने हेतु निरन्तर प्रयास कर रहा है।

शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास कानपुर प्रांत की संयोजक डाॅ. बिन्दु सिंह ने बताया कि शीघ्र ही नवगृह वाटिका, आरोग्य वाटिका, हरिशंकरी वाटिका सहित औषधीय वाटिकायें प्रांत के विभिन्न स्थानों पर लगाई जाएंगी और अधिक से अधिक लोगों पर्यावरण हेतु जागरूक किया जायेगा।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अतुल देशवाल, विजय त्रिपाठी, रमेश कुमार गुप्ता, विजया तिवारी, आभा निगम, प्रशांत शुक्ला, दीप्ति शर्मा, ईला बाजपेयी, सलोनी तिवारी, सुमित गुप्ता, निर्मल कपूर और एनआरआई सिटी की महिला मंडल सदस्यों सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
81

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026