Tranding

एम.एस.ओ. ने किया इस्लाह ए मुआशरा कान्फ्रेंस फॉर वुमैन का आयोजन।

हफ़ीज अहमद खान

 कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

हिन्दुस्तान के सबसे बड़े छात्र संगठन मुस्लिम स्टूडेंट ओर्गेनाईज़ेशन कि कानपुर यूनिट की गर्ल्स विंग ने रविवार को शुजाअत गंज स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल में इस्लाह ए मुआशरा कान्फ्रेंस फोर वुमैन का आयोजन किया जिसमें काफी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। प्रोग्राम का आग़ाज़ तिलावत ए कुरआन रब्बानी से हुस्ना फातिमा रज़विया ने किया और प्रोग्राम की अध्यक्षता कानपुर यूनिट की गर्ल्स विंग की प्रेसिडेंट आयशा इस्माईलीया अन्सारी ने की और संचालन वाइस प्रेसिडेंट सादिया कौसर ने किया। नेहा फातिमा रज़विया, सुबिया फातिमा, शिफा अंजुम ने नात शरिफ पड़ी। प्रोग्राम में मेहमाने खुसूसी की हैसियत से रोशन नगर से तशरीफ लायी आलिमा अहलम नसीम साहिबा ने इस्लाम मे औरतों के हुकूक और दौरे हाज़िर में अपने बच्चों की तरबियत माँ बाप किस तरह करे इस मौज़ू पर ब्यान किया। इसके बाद हुस्ना फातिमा रज़विया ने ब्यान किया समाज में फैली बुराई और उसका खातमा इस मौज़ू पर ब्यान किया। इसके बाद कानपुर यूनिट गर्ल्स विंग की प्रेसिडेंट आयशा इस्माईलीया अन्सारी साहिबा ने ब्यान किया और लड़कियों की तालीम पर ज़ोर देते हुये कहा कि माँ बाप लड़कियों को दीनी और दुन्यावी दोनों तालीम दे लड़कियां हिजाब में रहकर शरियत की पाबन्दी के साथ दोनों तालीम हासिल करे और अपना मुस्तकबिल सवारें। कानपुर यूनिट के प्रेसिडेंट मुहम्मद वासिक बेग बरकाती ने आयी हुई सभी ख्वातीन का शुक्रिया अदा किया इसके बाद सलातो सलाम पड़ा गया और मुल्क की खुशहाली, भाईचारगी और सलामती की दुआ कि गई और प्रोग्राम का इख्तेताम हुआ। प्रोग्राम में मुख्य रुप से अदीबा जबीं, फिज़ा खान, सुबिया फातिमा, हुस्ना फातिमा रज़विया, माहिरा फातिमा, नुसरत फातिमा कादरिया, सबा फातिमा रज़विया, नेहा फातिमा रज़विया आदि शामिल रही।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
39

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2025