सेराज अहमद कुरैशी
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
इंडियन ह्यूमन राइट्स ऑर्गनाइजेशन व सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में काली मंन्दिर गोलघर ,नक्को शाह बाबा दरगाह,गोलघर, यातायात चौराहा,गोरखपुर स्टेशन में भीषण गर्मी को देखते हुए इंडियन ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन व सेवा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में प्रवासियों ,मज़दूरों, राहगीरों को भोजन ,पानी वितरण कार्यक्रम किया गया। शहर के विभिन्न स्थानों पर पेयजल वितरण किया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष मो रज़ी एवं महासचिव शहाब हुसैन ,महानगर अध्यक्ष अनिल जैस्वाल थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि सर्वोच्च मानवता वही है जो एक धागे में सभी को पिरोय रखे। इंडियन ह्यूमन राइट्स संगठन सभी धर्मों के पर्वो पर आपसी सौहार्द के साथ अनेकों कार्यक्रम को करता रहता है।महानगर अध्यक्ष अनिल जायसवाल ने बताया कि इस भीषड़ तापा देनी वाली गर्मी में राहगीरों, मजदूरों को जीवन यापन रोज़गार हेतु शहरों में रोज़ कार्य करना पड़ता है। उनको शुद्ध पेयजल ,भोजन की ज्यादा आवश्यकता होती है। संगठन पिछले कई माह से भोजन शुद्ध पेयजल आदि का कार्यक्रम कर रहा हैं। मानव सेवा ही परम धर्म है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मो रजी ने इस कार्यक्रम पर आए सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और आगे का कायर्क्रम हेतु निर्देश दिया। महासचिव शहाब हुसैन ने अपने संबोधन में मानवाधिकार के बारे में बताया कि ''यह एक ऐसा अधिकार है, वास्तव में जिससे प्रत्येक व्यक्ति, मानव तथा सभी लोगों को वंचित नहीं रखा जा सकता है क्योंकि संपूर्ण मानव जाति भाग लेने, सहयोग देने तथा आर्थिक, सामाजिक सांस्कृतिक एवं राजनीतिक विकास की हकदार है। प्रत्येक का इसमें अधिकार बनता है।मानवाधिकार वे अधिकार हैं जो किसी भी व्यक्ति को जन्म के साथ ही मिल जाते हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो किसी भी व्यक्ति के जीवन, स्वतंत्रता, समानता और प्रतिष्ठा का अधिकार ही मानव अधिकार है।महानगर अध्यक्ष अनिल जायसवाल ने इस कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों एवं इंडियन ह्यूमन राइट्स संगठन के सभी पदाधिकारियों अशोक मिश्रा, रामनज़र पाण्डेय, अधिवक्ता संजय श्रीवास्तव, हरीश मिश्रा,डॉक्टर तबरेज़ सिद्दीकी, डॉक्टर राशिद हुसैन, अरशद जमाल समानी,बदरुल हक,एडवोकेट, अरशद जमाल सामानी, सुशील शर्मा,कार्रर मिर्ज़ा,संगठन मंत्री अंजुम तारिक,बैजू वर्मा,भोला वर्मा,इमरान दानिश,आलोक मिश्रा ,बबलू ,राजू शर्मा,बाँकेटश्वर राय,भोला,मनोज यादव,मीडिया सेल से ,ओमप्रकाश यादव , सैयद रेहान,फैसल हुसैन आदि को धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026