मोहम्मद आजम
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
इनर व्हील क्लब ऑफ गोरखपुर ने इंदिरा बाल बिहार के निकट गोरखपुर नगर निगम द्वारा स्थापित RRR केंद्र पर “ना थ्रो- ना थ्रो “जागरूकता कार्यक्रम किया। हमारी संस्था ने इस सेंटर का नवीकरण कराया है । संस्था ने शहर के सभी लोंगों से अनुरोध किया कि इस केंद्र के माध्यम से संसाधनों के संरक्षण और संग्रह को बढ़ावा दे । RRR सेंटर का मुख्य उद्देश्य घर में रहने वाली अनुपयोगी वस्तुओं जैसे कपड़ा ,बर्तन , स्टेशनेरी , बिजली का सामान , जूता - चप्पल आदि जरूरतमंद लोगों तक पहुँचाना है ।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए इनर व्हील क्लब ऑफ गोरखपुर ने गोरखपुर नगर निगम , नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवल जी , मनीभूषण जी, डॉ धर्मव्रततिवारी एवं अन्य सभी को आभार प्रकट किया ।
क्लब ने पर्यावरण जागरूकता और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए सभी को प्रेरित किया ।
इस अवसर पर अध्यक्षा सोनिका नंदवानी , डॉ सुरहीता करीम,शोभना अग्रवाल , पूर्वी नारायण पाण्डेय , कोकिल मलानी , साधना अग्रवाल , तूलिका , राधा सराफ़ एवं रीता केजरीवाल उपस्थित रहीं।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026