शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
श्रम संसाधन विभाग,जिला नियोजनालय के तत्वाधान में दिनांक-03.07.2023 को एक दिवसीय जिलास्तरीय नियोजन-सह-व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन,आईटीआई परिसर,निकट चेकपोस्ट,बेतिया में किया जायेगा।जिला नियोजन पदाधिकारी,अंकित राज द्वारा बताया गया कि जिलाधिकारी,दिनेश कुमार राय के दिशा-निर्देश के आलोक में लगातार जिले में जॉब कैम्प,नियोजन मेला,मार्गदर्शन मेला का आयोजन कर बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार मुहैया कराने तथा उन्हें मार्गदर्शन देने का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में 03 जुलाई 2023 को भी एक दिवसीय जिलास्तरीय नियोजन-सह-व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन स्थानीय आईटीआई परिसर किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि मेला के सफल आयोजन हेतु निजी क्षेत्र के अधिक से अधिक नियोजकों को आमंत्रित किया जा रहा है। इस मेले से जिले के सैकड़ों बेरोजगार युवक-युवतियां लाभान्वित होंगे।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026